Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
गुड़ से लेकर अजवाइन चाय तक: पीरियड क्रैम्प से लड़ने के घरेलू नुस्खे
पीरियड्स यानी माहवारी के दौरान होने वाले दर्द को क्रैम्प्स भी कहते हैं, महिलाओं के लिए ये दर्द किसी डरावने सपने से कम नहीं होता। पीरियड्स के कुछ समय पहले से ही या इसके दौरान महिलाओं को पेट के नीचे के भाग और कमर में दर्द होना शुरु हो जाता है।
यह पीरियड के दौरान होने वाली एक बहुत कॉमन प्रॉब्लम है। आइए जानते हैं कि इस दर्द से उबरने के लिए क्या करें?

पीरियड क्रैम्प्स क्यों होते हैं?
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द का कारण दर्द का कारण प्रोस्टेग्लेंडाइन नामक हार्मोन होता है। पीरियड्स के दौरान ओवरी के पास से यह रिलीज होता है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान ओवरी में खून की कमी हो जाती है और मसल्स भी सिकुड़ती हैं जिसके कारण दर्द होता है। क्या करें क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए?
पीरियड्स के दर्द को कम करने के असरदार नुस्खे
बिना किसी साइड इफेक्ट के पीरियड के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 5 असरदार उपाय।
गुड़
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ केमिकल स्टडीज के अनुसार मासिक धर्म चक्र के दौरान खून की कमी के कारण होने वाली कमजोरी को रोकने में गुड़ असरदार है। गुड़ में सोडियम और पोटैशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीस्पास्मोडिक गुण भी होते हैं जो गर्भाशय की ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। यदि आप भी पीरियड क्रैम्प्स, मूड स्विंग और पेट दर्द और अन्य लक्षणों से पीड़ित हैं, तो गुड़ का एक छोटा टुकड़ा चबाएं।
हीटिंग पैड
एविडेंस-बेस्ड नर्सिंग में प्रकाशित शोध के अनुसार, हॉट कंप्रेस या हीटिंग पैड का उपयोग पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन को कम करने में प्रभावी रूप से काम करता है। इस शोध से यह भी पता चलता है कि दर्द निवारक, इबुप्रोफेन की तुलना में महिलाओं को हीटिंग पैड से अधिक राहत का अनुभव होता है। यह मांसपेशियों के संकुचन को आराम देने में मदद करता है और पीरियड क्रैम्प से तुरंत राहत देता है। यदि आपके पास गर्म पानी की थैली या हीटिंग पैड नहीं है, तो गर्म पानी से स्नान करें और साथ ही गर्म पानी में एक तौलिया डुबो कर अपने पेट को सिकोड़ें।
अजवाइन की चाय
पीरियड क्रैम्प्स से बचने के लिए अजवाइन की चाय पीना काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अजवाइन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो तंत्रिकाओं को शांत करने का काम करते हैं। पीरियड्स के दौरान अजवाइन की चाय पीने से नर्व्स रिलेक्स हो जाती हैं और दर्द कम हो जाता है।
मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ
पबमेड सेंट्रल के अनुसार, अगर आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है, तो अपने आहार में मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ जैसे बादाम, काली बीन्स, पालक, दही और पीनट बटर शामिल करें। ये खाद्य पदार्थ पेट की ऐंठन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। मैग्नीशियम युक्त आहार भी पीएमएस के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
