Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पतंजलि की लाल मिर्च पाउडर पर FSSAI ने उठाए सवाल, आप भी ऐसे करें मिलावटी मिर्च की जांच
Patanjali red chilli powder recall : बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने फूड रेग्युलेटर FSSAI के निर्देश का पालन करते हुए अपने लाल मिर्च पाउडर के एक बैच को बाजार से वापस मंगाने का फैसला किया है। FSSAI ने इसे सुरक्षा मानकों पर खरा न पाते हुए वापस मंगाने का निर्देश दिया था। कंपनी ने घोषणा की है कि वह ग्राहकों को इस पाउडर की पूरी कीमत रिफंड करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, पतंजलि फूड्स लिमिटेड करीब चार टन लाल मिर्च पाउडर बाजार से वापस मंगाएगी।
लाल मिर्च पाउडर भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मसालों में से एक है, जो खाने को स्वाद और गहरा रंग देता है। पुराने समय में साबुत मिर्च को सुखाकर और पीसकर पाउडर तैयार किया जाता था, लेकिन अब रेडीमेड पैकेट्स का प्रचलन बढ़ गया है।

हालांकि, आजकल खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम हो गई है, जिससे यह सवाल उठता है कि आप जो लाल मिर्च पाउडर इस्तेमाल कर रहे हैं, वह कितना शुद्ध और सुरक्षित है। पैकेट वाले मसालों में वजन बढ़ाने के लिए लकड़ी का बुरादा, ईंट का चूरा और कृत्रिम रंग मिलाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। FSSAI ने 5 सेकंड में नकली लाल मिर्च पाउडर पहचानने का तरीका बताया है।
सेहत के लिए खतरनाक है मिलावटी मिर्च
ईंट का पाउडर अक्सर लाल मिर्च पाउडर में मिलावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसका रंग और बनावट मिर्च जैसी होती है। यह पाउडर ईंट के चूरे से बनता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं, आंतों में जलन और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मिलावटी मिर्च पाउडर से बचना जरूरी है क्योंकि यह लंबे समय में शरीर पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
घर पर ऐसे करें जांच
एक गिलास सादे पानी में एक चम्मच मिर्च पाउडर मिलाएं। पानी में घुले पाउडर को थोड़ी मात्रा में लेकर अपने हाथ में रगड़ें। यदि रगड़ने के बाद किरकिरापन महसूस होता है, तो यह लाल मिर्च पाउडर में ईंट का पाउडर या रेत की मिलावट हो सकती है। अगर अवशेष साबुन जैसा चिकना लगता है, तो इसमें सोप स्टोन की मिलावट हो सकती है।
स्टार्च का पता करने के लिए करें ये काम
लाल मिर्च पाउडर में मात्रा बढ़ाने के लिए अक्सर स्टार्च मिलाया जाता है। इसकी पहचान के लिए मसाले में टिंचर आयोडीन या आयोडीन घोल की कुछ बूंदें डालें। यदि मसाले का रंग नीला हो जाए, तो इसमें स्टार्च की मिलावट है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
आर्टिफिशियल कलर का कैसे पता करें
लाल मिर्च पाउडर को चमकीला बनाने के लिए इसमें आर्टिफिशियल कलर मिलाए जाते हैं। इसकी जांच के लिए एक गिलास पानी में थोड़ा सा पाउडर छिड़कें। अगर पानी में रंगीन लकीर दिखाई दे, तो पाउडर मिलावटी हो सकता है। अक्सर इसमें पानी में घुलनशील तारकोल रंग मिलाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। यह सरल जांच मिलावट की पहचान करने में मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
