Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
मिलावटी शकरकंद खाने से डैमेज हो सकती है किडनी, फूड सेफ्टी विभाग ने बताया पहचानने का तरीका
how to identify adulterated sweet potatoes : ठंड का मौसम शुरु होते ही मार्केट में शकरकंद मिलना शुरु हो जात है। व्रत और त्योहारों में लोग ज्यादा इसका सेवन करते हैं। इसे खाने को सेहत को फायदे भी खूब होते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दूध, मावा और घी के बाद मार्केट में मिलावटी यानी शकरकंद भी मिलने लगा है। मिलावटी चीजों के सेवन से गंभीर स्वास्थ्य की शिकायत होने लगती है।

ऐसे में सोशल मीडिया में FSSAI भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने शकरकंद की शुद्धता को पहचानने के लिए टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते है कि कैसे आप असली और नकली शकरकंद का पता लगाकर खाने से बच सकते हैं।
रंग के आधार पर पहचानें
ज्यादातर लोग ऐसे ही फल खरीदते हैं, जिसका रंग गहरा और साफ हो। लोगों की यही परख और पसंद को देखते हुए व्यापारी रंग ऊपरी भाग में रंग लगाकर बेचते हैं। शकरकंद के ऊपरी परत को रंगने के लिए रोडामाइन बी का उपयोग किया जाता है। बता दें कि FSSAI के अनुसार इस रोडामाइन बी का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। रोडमाइन बी (Rhodamine B), एक खाद्य रंग है जो खाद्य पदार्थों को एक चटक गुलाबी रंग देता है। इससे किडनी और लीवर में कैंसर और डिजेनरेटिव परिवर्तन हो सकते हैं।
Detecting Rhodamine B Adulteration in Sweet Potato. Watch this informative video to learn more.#Combatadulteration_12#EatRightIndia#foodsafety#jagograhakjago#AzadiKaAmritMahotsav@MoHFW_INDIA @jagograhakjago pic.twitter.com/mOCXVbIfpR
— FSSAI (@fssaiindia) October 20, 2023
ऐसे करें मिलावटी शकरकंद की पहचान
एक रुई के गोले को पानी या फिर तेल में डुबोएं। अब इस कॉटन बॉल को शकरकंद के बाहरी सतह में रगड़ें। रगड़ते वक्त यदि कॉटन बॉल साफ रहे या कोई रंग न निकले तो शकरकंद खाने लायक होता है। ऐसे शकरकंद का सेवन आप कर सकते हैं इसमें मिलावट नहीं होती है और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक नहीं होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications