Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
कैल्शियम कार्बाइड से पकाए जा रहे हैं आम, जानें खाने के नुकसान और ऐसे करें जहरीले आमों की पहचान
आम का सीजन शुरु हो चुका है। बाजार में इस वक्त कई किस्म के रसीले आम मिल रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम को समय से पहले पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का यूज किया जाता है। जी हां, फ्रूट व्यापरी मुनाफे के लिए आम जैसे मौसमी फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल करते हैं। कैल्शियम कार्बाइड सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। यही वजह है कि इसके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है।
फिर भी गैर कानूनी तरीके से फल विक्रेता इसका इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने फल विक्रेताओं को कैल्शियम कार्बाइड का यूज न करने की चेतावनी दी है।

आइए जानते हैं कि कैल्शियम कार्बाइड क्या होता है और इसके सेवन से सेहत को होने वाले नुकसान-
क्या है कैल्शियम कार्बाइड?
कैल्शियम कार्बाइड एक तरह का केमिकल होता है। ये फलों को जल्द पकाने के लिए यूज किया जाता है। ये केमिकल फल की नमी को सूखाकर उनमें एसिटिलीन नाम की गैस को बनाता है। ये गैस फलों के अंदर गर्मी पैदा कर फलों को समय से पहले पकता है। एसिटिलीन गैस में आर्सेनिक और फास्फोरस जैसे हानिकारक अंश मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए जहर समान है।
कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए आमों को कैसे पहचानें?
- कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए आम पर काले धब्बे हो सकते हैं और इनमें से तेज गंध आ सकती है।
- आम का टेक्सचर और रंग देखें।
- अगर आम का रंग जरुरत से ज्यादा पीला दिख रहा है, तो आप ऐसे आम खरीदने से बचें।
- अगर आम खरीदने के कम दिनों में ही खराब हो गया तो यह इस बात का इशारा है कि यह आम केमिकल से पके हुए है।
नुकसान
कैल्शियम कार्बाइड से पके हुए आम खाने से शरीर को कई खतरनाक बीमारियां झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इसके कुछ साइडइफेक्ट-
- बार-बार प्यास लगना
- चक्कर आना
- कमजोरी आना
- खाना निगलने में कठिनाई होना
- लिवर और कि़डनी की बीमारी होने का खतरा
- कैल्शियम कार्बाइड के लंबे समय तक सेवन करने से कैंसर का खतरा होना।
ऐसे करें आम को साफ
आम को घर लाकर उसे अच्छी तरह पानी से धोकर साफ करें और आम को पानी में डुबाकर रखें। जहां से आप आम खरीदकर ला रहे हैं वो अगर जल्दी खराब हो रहे हैं तो यह केमिकल्स की वजह से हो सकता है। इसलिए कहीं और से आम खरीदने के बारे में सोचे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications