Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
G20 Summit: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden, चैन से सोने के लिए करते हैं ये काम
US President Joe Biden Health Issue : जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति समेत दुनिया के कई ताकतवर देशों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी पूरे इंतजाम के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे हैं, लेकिन अपने साथ वो एक ऐसी मशीन लेकर आ रहे हैं, जिसके बिना उन्हें नींद नहीं आती।
बता दें कि कुछ दिनों पहले व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया था कि राष्ट्रपति बाइडेन 2008 से स्लीप एपनिया से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में सोते समय सांस लेने में दिक्कत होती है। रात में अच्छी नींद लेने के लिए से CPAP (continuous positive airway pressure) मशीन का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी और इस मशीन के बारे में।

अमेरिका के सबसे ज्यादा उम्र के राष्ट्रपति हैं बाइडेन
बता दें कि बाइडेन अमेरिका में राष्ट्रपति पद संभालने वाले सबसे बुजुर्ग नेता हैं। 80 साल के डेमोक्रेट नेता ने 20 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उन्होंने रिपब्लिक के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका की सत्ता हासिल की थी। वे 2024 में दोबारा चुनाव लड़ने वाले हैं।
कैसे काम करती है CPAP मशीन?
सीपीएपी मशीन से नाक के जरिए धीरे धीरे हवा जाती है, फेफड़ों में जाने वाली हवा को एक छोटा निरंतर दबाव प्रदान करती है। यह दबाव गहरी नींद के दौरान विंड-पाइप (सांस लेनी वाली नली) को गिरने से रोकता है और इससे पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में मदद मिलती है। मशीन एक पाइप के माध्यम से नाक के मास्क में फिल्टर की गई हवा या ऑक्सीजन को पंप करती है। जो लोग नाक के मास्क का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, उनके लिए फुल फेस मास्क या नेजल पैड भी उपलब्ध हैं।

क्या है स्लीप एपनिया?
यह एक तरह का स्लीपिंग डिसऑर्डर है, जिसके शिकार व्यक्ति की सांस नली के ऊपरी मार्ग में रुकावट देखने को मिलती है। अगर कोई इस समस्या से जूझ रहा है, तो वह सही तरीके से सांस नहीं ले पाता है। यह बीमारी इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि अगर बार-बार आपकी सांस रुक रही है, तो इससे खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। खून में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हृदय, मस्तिष्क और शरीर के अन्य हिस्सों के लिए खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो स्लीप एपनिया के दौरान व्यक्ति की सांस कुछ सेकंड से लेकर एक मिनट तक के लिए रुक सकती हैं।
स्लीप एपनिया के लक्षण
स्लीप एपनिया नींद से संबंधित एक खतरनाक विकार है जिसके बारे में जानकारी रखते हुए सभी लोगों को सावधानी बरतते रहना चाहिए। यदि आपको भी इसके लक्षण महसूस हो रहे हैं तो समय पर डॉक्टर से मिलकर इलाज जरूर प्राप्त करें। इन लक्षणों में से दो से अधिक समस्याओं का अनुभव होते रहना स्लीप एपनिया हो सकता है।
जोर से खर्राटे लेना।
नींद के दौरान अचानक सांस बंद होने की समस्या, यह अक्सर दूसरे लोग ही देख पाते हैं।
नींद के दौरान हांफना
सुबह उठने के साथ अक्सर मुंह का सूखा रहना।
सुबह अत्यधिक सिरदर्द बना रहना।
सोने में कठिनाई (अनिद्रा)
दिन में बहुत नींद आना (हाइपरसोमनिया)
उम्र और स्लीप एपनिया के बीच है गहरा संबंध
यह बीमारी 50 साल से ज्यादा बुजुर्ग लोगों में काफी आम है, क्योंकि इस वक्त उनके तालु और गर्दन की मसल्स कमजोर होने लगती है। हालांकि, अध्ययन बताते हैं कि बुजुर्ग लोगों में माइल्ड से लेकर मॉडरेट स्लीप एपनिया दिखता है जबकि इसके गंभीर प्रकार से जवान लोग ज्यादा पीड़ित रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications