Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑफिस में मना रहे हैं आजादी का जश्न तो खेलें ये मजेदार गेम्स
आजादी का मौका हो और उसका जश्न ना मनाया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यूं तो इंडिपेंडेंस डे के दिन नेशनल हॉलिडे होता है, लेकिन फिर भी कुछ ऑफिस ऐसे होते हैं, जिन्हें इस दिन भी बंद नहीं किया जा सकता। ऐसे में लोग अपना इंडिपेंडेंस डे ऑफिस में ही मनाते हैं। वहीं कुछ ऑफिस की छुट्टी होने के बावजूद भी सभी कर्मचारी आपस में मिलते हैं और एक छोटी सी पार्टी एन्जॉय करते हैं।

पार्टी में कई तरह के गेम्स भी खेले जाते हैं, लेकिन जब बात इंडिपेंडेंस डे ऑफिस पार्टी की हो तो ऐसे में आप कुछ खास तरह के गेम्स खेल सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही गेम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप ऑफिस की इंडिपेंडेंस डे पार्टी में सेलिब्रेट कर सकते हैं-
खेलें क्विज
ऑफिस की इंडिपेंडेंस डे पार्टी में क्विज खेलना भी अच्छा आइडिया हो सकता है। क्विज खेलते समय आप भारत की हिस्ट्री, फैक्ट्स और कल्चरल आदि से जुड़े सवाल व जवाब तैयार कर सकते हैं। आप ऑफिस में कर्मचारियों की टीम बना सकते हैं और फिर उनसे सवाल व जवाब पूछ सकते हैं। इस तरह का फन कॉम्पीटिशन कर्मचारियों को यकीनन बेहद पसंद आएगा और इससे उन्हें कई तरह की नई जानकारियां भी मिलेंगी।
कॉस्ट्यूम कॉन्टेस्ट करें प्लॉन
ऑफिस की इंडिपेंडेंस डे पार्टी में कॉस्ट्यूम कॉन्टेस्ट करना भी अच्छा आइडिया हो सकता है। इसमें ऑफिस के सभी कर्मचारी भारत के अलग-अलग राज्य और उनकी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले कपड़ों को पहनकर एक खास पेशकश दे सकते हैं। इस तरह के कॉस्ट्यूम कॉन्टेस्ट से ऑफिस पार्टी का माहौल काफी खुशनुमा हो जाता है।
इंडिपेंडेंस डे फोटो बूथ
इंडिपेंडेंस डे की ऑफिस पार्टी में फोटो बूथ सेटअप करना भी अच्छा विचार है। आप हिस्टारिकल पीरियड्स या देशों की आजादी से संबंधित प्रॉप्स के साथ एक फोटो बूथ सेट करें। इन प्रॉप्स की मदद से कर्मचारी मज़ेदार तस्वीरें ले सकते हैं और उन्हें इंडिपेंडेंस डे की यादों के रूप में शेयर कर सकते हैं।
खेलें फ्लैग गेम
इंडिपेंडेंस डे की पार्टी में फ्लैग गेसिंग गेम खेलना अच्छा आइडिया हो सकता है। इस तरह के गेम्स में भारतीय तिरंगे से जुड़े कुछ मजेदार सवाल पूछे जा सकते हैं या फिर आप अलग-अलग देशों के फ्लैग को लेकर गेसिंग गेम खेला जा सकता है और कर्मचारियों को यह अनुमान लगाने दें कि वे किस देश के हैं।
करें मैप ऑफ इंडिया एक्टिविटी
ऑफिस की इंडिपेंडेस डे पार्टी में मैप ऑफ इंडिया एक्टिविटी भी प्लॉन की जा सकती हैं। इसमें अलग-अलग राज्यों के कैपिटल से लेकर खानपान, पहनावे व अन्य जानकारियों के बारे में मैप पर लिखने का मौका दें। इस तरह की मैप ऑफ इंडिया एक्टिविटीज में कर्मचारियों को काफी मजा आएगा। साथ ही साथ, उन्हें अपने देश और कल्चर के बारे में काफी कुछ जानने का मौका मिलेगा।
खेलें देशभक्ति की अंताक्षरी
इंडिपेंडेंस डे की पार्टी में देशभक्ति की अंताक्षरी खेलने में भी काफी मजा आता है। जब कंपनी में सभी कर्मचारी साथ हो तो अंताक्षरी खेलें। लेकिन अंताक्षरी में शर्त यह हो कि हर कर्मचारी देशभक्ति के गीत ही गाए। जब सभी कर्मचारी देशभक्ति के गीत गाते हैं तो इससे मन में एक उत्साह व जोश पैदा होता है। साथ ही साथ, इससे हर किसी को अंताक्षरी खेलने में काफी मजा आएगा।
कल्चरल डांस वर्कशॉप करें आर्गेनाइज
इंडिपेंडेंस डे की पार्टी में कल्चरल डांस वर्कशॉप भी आर्गेनाइज किया जा सकता है। भले ही कर्मचारी देश के अलग-अलग राज्यों व उसकी संस्कृति से परिचित हों। लेकिन इन राज्यों के कल्चरल डांस को अधिकतर लोग करना नहीं जानते हैं। ऐसे में जब आप ऑफिस में किसी एक्सपर्ट को बुलाते हैं और कल्चरल डांस वर्कशॉप के जरिए सभी को ट्रेडिशनल डांस सिखाते हैं तो इससे कर्मचारियों को कुछ नया जानने व सीखने को मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
