Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इस गणेश चतुर्थी बप्पा को भोग में न चढ़ा दें नकली गुड़ के लड्डू, ऐसे करें असली की पहचान
How to detect adulteration in jaggery : गणेश चतुर्थी आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अभी से लोगों ने गणपति स्थापना की तैयारियों में जुट गए हैं। उनके आसान से लेकर भोग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ज्यादात्तर घरों में इस दिन भोग में गणपत्ति बाबा को भोग में गुड़ के लड्डू चढ़ाए जाते हैं। मगर इन दिनों बाजार में मुनाफे के नाम पर नकली गुड़ बनाने का काम बढ़ गया है। धड़ल्ले से मार्केट में नकली गुड़ मिल रहे हैं। इन्हें खाने से तबीयत बिगड़ सकती हैं।
आज हम आपको असली और नकली गुड़ पहचानने का आसान तरीका बताएंगे। जिसके जरिए आप आराम से पता लगा सकते हैं कि आपने जो गुड़ खरीदा है वह असली है या नकली?

इन चीजों की हो रही हैं मिलावट
गुड़ में मिलावट करने के लिए कैल्शियम कार्बोनेट और सोडियम बाइकार्बोनेट मिलाया जा रहा है। इससे गुड़ का वजन बढ़ जाता है वही इसका रंग गुड़ जैसा नजर आता है। ऐसे गुड़ खाने से तबीयत को बहुत नुकसान पहुंच सकता है।
रंग से पहचानें
गुड़ खरीदते हुए कोशिश करें कि हमेशा भूरा गुड़ खरीदें । पीले या हल्के भूरे रंग वाले गुड़ न खरीदने। गन्ने के रस को बहुत देर तक उबालने के बाद उसमें कैमिकल चेंजेज के वजह से गुड़ का रंग गहरा लाल और भूरा हो जाता है। पीले रंग के या लाल रंग के गुड़ नकली होते हैं।
पानी से पता करें
बाजार में मिलने वाला नकली गुड़ आपको सफेद, हल्का पीला या कुछ लाल रंग का मिल जाएगा। अगर आप इसे पानी में डालेंगे तो मिलावटी पदार्थ बर्तन के नीचे बैठ जायेंगे, जबकि शुद्ध गुड़ पानी में पूरी तरह घुल जायेगा।
सख्त गुड़ ही खरीदें
हमेशा गुड़ को खरीदते हुए सख्त गुड़ ही खरीदें। जो गुड़ नर्म होते हैं वो अक्सर नकली होते हैं।
कोटिंग से पहचानें
असली गुड़ पर कोई चमकीली कोटिंग नहीं होती है। मिलावटी गुड़ पर छूकर देखेंगे तो आपको कई बार एक चमकीली परत सी नजर आएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications