Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
ये 5 लोग गलती से भी न पिएं गन्ने का जूस, सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान
Who Should Not Drink Sugarcane Juice: गर्मियां शुरू होते ही आपको सड़कों पर जगह-जगह गन्ने के जूस के ठेले मिल जाएंगे। चिलचिलाती गर्मी में ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। साथ ही, यह शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक भी रखता है। गन्ने का जूस न केवल पीने स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन गन्ने का जूस सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जी हां, कुछ लोगों के लिए गन्ने के जूस का सेवन नुकसानदायक होता है। कुछ बीमारियों में इसका सेवन रोगी के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। तो आइए,डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए?

डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को भी गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का जूस से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
सर्दी जुकाम की समस्या से परेशान लोग
अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं, तो गन्ने के जूसका सेवन न करें। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में, इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा, इसमें पोलिकोसानोल नामक तत्व मौजूद होता है, जो सिरदर्द को ट्रिगर कर सकता है।
मोटापे से ग्रस्त लोग
मोटापे से ग्रस्त लोगों को गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे आपका वजन को तेजी से बढ़ सकता है। इसके अलावा, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका सेवन कम करें या बिल्कुल न करें।
पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग
जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें गन्ने का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोलिकोसानोल नामक तत्व होता है, जो पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसके कारण पेट में दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
किडनी के मरीज
किडनी के मरीजों को भी गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो क्रोनिक किडनी डिजीज के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में, आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो गन्ने के जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications