Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ताजा लहसुन या लहसुन का चूर्ण, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
Garlic Powder Vs. Fresh Garlic: अमूमन हर घर में खाना पकाने के लिए लहसुन का तड़का लगाया जाता है। लहसुन न सिर्फ खाने के स्वाद का जायका बढ़ाता है बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। लेकिन बहुत से लोग ताजे लहसुन के बजाय लहसुन के पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लहसुन का पाउडर ताजे लहसुन को सुखाकर, इसे खुदरा पीसकर बनाया जाता है। ताजे लहसुन के बजाय खानपान में लहसुन के पाउडर को शामिल करने के कई फायदे होते हैं।
पहला फायदा तो यही है कि इसे स्वादानुसार डाला जा सकता है और थोड़ा-बहुत बच भी जाए तो कोई दिक्कत नहीं होती क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होता।
यहां जानिए, लहसुन के पाउडर और ताजे लहसुन में कौनसा है अच्छा और कैसे करें सेवन।

ताजे लहसुन और लहसुन पाउडर में अंतर
ताजे लहसुन और लहसुन पाउडर में बस यह अंतर है कि आप ताजे लहसुन को बहुत ज्यादा समय तक स्टोर करके नहीं रख सकते जबकी लहसुन पाउडर को कई-कई महीनों तक अपनी रसोई में रखा जा सकता है. इसके अलावा, लहसुन के पाउडर का फ्लेवर ज्यादा तेज होता है या कहें स्ट्रोंग होता है. इस पाउडर का इस्तेमाल सलाद, सब्जी, सूप, पिज्जा, पॉपरॉर्न, सालसा, डिप्स, टोस्ट, फ्राइड चिकन, बर्गर, बेक्ड पौटेटो, रैंच ड्रेसिंग, अंडे, टाको और सॉस बनाने में आराम से किया जा सकता है।
ऐसे लोग करते हैं लहसुन पाउडर का इस्तेमाल
लहसुन पाउडर उन लोगों के लिए इस्तेमाल करना फायदेमंद है जो लोग पास्ता या पिज्जा जैसे व्यंजनों का ज्यादा सेवन करते हैं। इसके अलावा जिनके आसपास लहसुन की उपलब्धता ना हो। अगर लहसुन किसी सीजन में बाजार में महंगा हो जाता है तो जब वह सस्ता हो तब ही इसे सुखाकर रख सकते हैं। इसके अलावा, जिन्हें लहसुन कम पसंद हो तो उनके लिए लहसुन पाउडर को शीशी में भरकर भी रखा जा सकता है। इससे लोग अपनी मर्जी से मनचाहा गार्लिक पाउडर अपने खाने में छिड़क सकते हैं। इसके अलावा पहाड़ी लोग रायता और सलाद में लहसुन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं।
लहसुन के फायदे
- लहसुन के सेवन से हाई कॉलेस्ट्रोल से छुटकारा मिल सकता है। रोज सुबह एक कच्चा लहसुन चबाने से ही फायदा दिख सकता है।
- लहसुन में प्रोटीन, खनिज और विटामिन के साथ-साथ मैग्नीशियम भी पाया जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी मात्रा होती है।
- हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत में भी लहसुन फायदेमंद है।
शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने में भी लहसुन के सेवन से फायदा मिलता है।
- आम जुकाम से छुटकारा पाने के लिए लहसुन खाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
