Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
Expert Advice: पसीने की गंदी बदबू से हैं परेशान, डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, दिनभर रहेंगे तरोताजा
Home Remedies For Sweat Stink: गर्मियों में पसीना आना आम बात है लेकिन अगर पसीने से तेज और गंदी बदबू आने लगे तो यह न सिर्फ शर्मिंदगी का कारण बनता है, बल्कि दूसरों को भी असहज कर देता है। इसका एक बड़ा कारण शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और खानपान की गलत आदतें होती हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ फूड्स ऐसे हैं जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स कर बदबू को कम करने में मदद करते हैं। डॉ चारू दत्त अरोड़ा ने बताया है कि वो कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से आप पसीने की गंदी बदबू से छुटकारा पा सकते हैं और दिनभर फ्रेश महसूस कर सकते हैं। आइए बिना देर किए जल्दी से उनके बारे में जान लेते हैं।
1. मेथी दाना
अगर गर्मियों में पसीने की बदबू ने परेशान कर दिया है। बदबू की वजह से आपके दोस्त और ऑफिस में काम करने वाले लोग आपके पास आने से भी कतराते हैं। ऐसे में आप मेथी दाने का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से बॉडी के सारे टॉक्सिंस यूरीन के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप इन्हें रातभर के लिए पानी में भीगोकर रख दें और सुबह उसका सेवन करें। आप चाहें तो भीगे हुए मेथी दाने को भी खा सकते हैं।
2. खीरा और तरबूज
खीरा और तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इनका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट होती है। नियमित रूप से इन्हें खाने से टॉक्सिंस से बदबू आनी बंद हो जाती है। सबसे अच्छी बात ये है कि खीरा और तरबूज का गर्मियों में सीजन होता है। आप पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

3. नींबू और संतरा
नींबू और संतरा में सीट्रिक एसिड प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से बॉडी के टॉक्सिंस से बदबू आनी बंद हो जाती है। इसे खाने से बॉडी डिटोक्स होती है और पसीने से बदबू आनी बंद हो जाती है।
4. हरी सब्जियां
एक्सपर्ट ने बताया कि हरी सब्जियों के सेवन खासकर पालक और हरी प्याज के पत्तों का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिंस की मात्रा बहुत कम हो जाती है। हरी सब्जियां हर सीजन में आती है और मार्केट में आसानी से मिल जाती है। जिन लोगों के पसीने से गंदी बदबू आती है वो आज से ही हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर लें।

5. दही
बता दें कि दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन को ठीक रखते हैं और शरीर की गंध को नियंत्रित करते हैं। साथ ही यह शरीर को ठंडक देता है जिससे पसीना कम आता है और बदबू भी नहीं होती।
इन बातों का रखें ध्यान
एक्सपर्ट ने कुछ बातों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है ताकी पसीने की गंदी बदबू से छुटकारा पाया जा सके।
1. रेड मीट का सेवन न करें।
2. प्याज और लहसून का इस्तेमाल कम से कम करें।
3. शराब का सेवन गर्मियों में कम से कम करें ताकि शरीर में टॉक्सिंस न पनपें।
दरअसल इन सभी चीजों में सल्फर होता है जिससे बॉडी से दुर्गंध की समस्या बढ़ जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
