Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गौहर खान का यह व्हाइट कुर्ता सेट ईद के लिए है परफेक्ट
गौहर खान इन दिनों हमें ट्रेडिशनल फैशन गोल्स दे रही हैं और हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट आउटफिट से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने इसे रमज़ान के लिए पहना और इसमें वह पिक्चर परफेक्ट नजर आ रही थीं। यह एक फेस्टिव परफेक्ट आउटफिट है और खासतौर से आप घर पर रहकर उत्सव के लिए इसे पहन सकती हैं। यह एक कॉटन आउटफिट है और हमने कुछ शानदार फैशन इंस्पिरेशन के लिए इसे डिकोड किया है-

गौहर का यह पहनावा ब्रांड मुलमुल से आया और इसमें कुर्ते के साथ प्लाजो को पेयर किया गया था। यह व्हाइट आउटफिट 100 प्रतिशत मुल्मुल कॉटन से बनाया गया था। इस आउटफिट में एक अंब्रेला-फिट कुर्ता था, जिसे बोट-नेक और रेक्टेंगुलर लेस से हाईलाइट किया गया था। इसके अलावा, इसमें हेम और आस्तीन में डेलीकेट कटआउट इसे और भी खास बना रहा था। कुर्ते में फ्लोरल मोटिफ थे और उन्होंने उसके साथ मैचिंग पैंट पहन रखी थी। उनके इस एथनिक अटायर की कीमत 9,900 रूपए है और गौहर ने इसे हल्के सफेद दुपट्टे के साथ जोड़ा।

वहीं अगर एसेसरीज की बात हो तो गौहर ने इस व्हाइट सूट के साथ गोल्ड टोन चिक मैटेलिक ब्रेसलेट और स्टड को पहना। वहीं मेकअप में, उन्होंने मैट पिंक लिप शेड, कंटूरेड चीकबोन्स, और सटल कोहल से अपने लुक को रैपअप किया। साइड-पार्टेड लॉन्ग ओपन हेयर्स ने उनके लुक को और भी खास बनाया। गौहर इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
तो, आप उनकी पोशाक और लुक के बारे में क्या सोचते हैं? क्या आप ईद उल-फ़ितर पर इस व्हाहट कुर्ता सेट को पहनना पसंद करेंगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
