Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सुबह उठते ही खाली पेट चॉकलेट खाती हैं गौरी खान, जानें इस आदत के नुकसान
Is it good to start the day with chocolate : शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि सुबह की शुरुआत वो चॉकलेट का एक टुकड़ा खाकर करती हैं। ऐसा में सवाल उठता है कि क्या ये आदत सही है?
हालांकि चॉकलेट खाने से ब्लड शुगर का लेवल कम हो जाता है, लेकिन इसे आप एक हेल्दी नाश्ते से रिप्लेस नहीं कर सकते। एक्सपर्ट की मानें तो चॉकलेट दिन का पहला मील नहीं हो सकता है। खाली पेट चॉकलेट खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।

चॉकलेट में न सिर्फ शुगर बल्कि कैफीन, फैट और कैडमियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से एसिड रिफल्क्स, डायबिटीज और वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है। आइए जानते हैं खाली पेट चॉकलेट खाने से क्यों बचना चाहिए?इस समय खाएं चॉकलेट
चॉकलेट एंजॉय करने का सबसे सही समय लंच होता है। इस समय खाने से ब्लड शुगर में स्पाइक नहीं आता है।
घबराहट और बेचैनी
सुबह चॉकलेट खाने से घबराहट और बेचैनी हो सकती है। चॉकलेट में कैफीन होता है, जो हार्ट रेट को बढ़ाकर घबराहट और नींद न आने की दिक्कत दे सकती है।
दांत हो सकते हैं खराब
खाली पेट चॉकलेट खाने से ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज होने के खतरे के साथ ही दांतों भी खराब हो सकते हैं।
नाश्ते में प्रोटीन करें शामिल
सुबह के नाश्ते में प्रोटीन होना चाहिए इसलिए अपनी सुबह की पहली खुराक में आपको अंडा, दही, सब्जियां और ड्रायफूट्स जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। चॉकलेट से शरीर को इंस्टैंट शुगर मिलती है, जिसे बॉडी तुरंत अब्सॉर्ब कर लेती है। इस वजह से भूख लगती है और ओवरईटिंग के चक्कर में वजन बढ़ने लगता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
