Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
Global Handwashing Day 2023: सैनिटाइजर या हैंडवॉश, जानिए हाथ धोने के लिए क्या है बेहतर?
hand wash vs hand sanitizer: ग्लोबल हैंडवाशिंग डे हर वर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। ताकि दुनिया भर में लोग अपने हाथों को साफ रखने के लिए और जागरूक हों। इस अभियान का उद्देश्य, हाथों की सफाई के द्वारा हेल्थ केयर वर्कर्स और मरीजों को संक्रमण से बचाना है। पहली बार ग्लोबल हैंडवाशिंग डे साल 2008 में आयोजित किया गया था।
हाथ धोने की आदत से आप डायरिया, निमोनिया, टायफाइड जैसी बीमारियों के होने की संभावनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं। जब भी बात हाथ धोने की आती हैं, तो हम कंफ्यूज हो जाते हैं कि सैनिटाइजर से हाथ धोएं या हैंडवॉश से। आइए जानते है कि हाथ धोने के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

हैंडवॉश कैसे काम करता है?
हैंड वॉश कीटाणुओं से तो बचा लेते हैं लेकिन बार-बार इसके इस्तेमाल से हमारे हाथ रूखे बन जाते हैं। एक अच्छी क्वॉलिटी का हैंडवाश ना सिर्फ हाथों से जर्म और डर्ट को साफ करता है, बल्कि इसमें मौजूद मॉइस्चराइजरिंग प्रॉपर्टीज हाथ मुलायम भी बनाए रखती हैं।
हैंड सेनिटाइजर इस्तेमाल कब करें?
एक्सपर्ट की मानें तो हैंड सेनिटाइजर में अगर 60 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा हो तो ऐसा सैनिटाइजर हाथों के लिए बेस्ट है। लेकिन आप जानते हैं सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल भी हाथों के लिए हानिकारक है। हैंड सैनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम का एक केमिकल यानी रसायन होता है। इस केमिकल को हाथ की त्वचा सोख लेती है। इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से यह केमिकल हमारे ब्लड तक भी पहुंच सकता है और ब्लड में मिलने के लिए बाद यह हमारी मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाता है।

सेनिटाइजर या हैंडवॉश किससे धोना चाहिए हाथ?
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) जब भी संभव हो हैंडवॉश या मेडिकेटेड साबुन और पानी से हाथ धोने की सलाह देता है, क्योंकि हैंड वॉश करने से हाथों पर सभी प्रकार के कीटाणुओं और रसायनों की मात्रा कम हो जाती है। अगर हैंडवॉश और पानी उपलब्ध नहीं है, तो कम से कम 60% अल्कोहल के साथ एक हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने से आप बीमार होने और दूसरों तक रोगाणु फैलाने से बच सकते हैं। अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर कुछ स्थितियों में हाथों पर रोगाणुओं की संख्या को जल्दी से कम कर सकते हैं, लेकिन सैनिटाइज़र सभी प्रकार के कीटाणुओं का खात्मा करने में सक्षम नहीं होते हैं।
हाथ धोने का सही तरीका
हाथ में हैंडवॉश लगाने के बाद उसे 20 सेकेंड के लिए मलें फिर अच्छे से हाथ धोकर तौलिए से सुखा लें।
इन स्थितियों में जरुर धोएं हाथ
- खाना बनाने से पहले, खाना बनाने के दौरान और बाद में या खाने से पहले हमेशा हाथ साफ करें।
- बाथरूम का उपयोग करने या डायपर बदलने के बाद।
- किसी जानवर को छूने के बाद या उनके कचरे को साफ करने के बाद
कचरे को फेंकेने के बाद
- घावों का इलाज करने से पहले और बाद में, खांसने, छींकने या नाक बहने के बाद और किसी के साथ काम करने से पहले और बाद में भी हाथ साफ करने चाहिए।
- कहीं बाहर से आने के बाद
- लैपटॉप या कम्प्यूटर पर काम करने के बाद
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications