Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डेंगू के मरीजों के लिए अमृत से कम नहीं है बकरी का दूध, जानें इसे पीने के फायदे
Goat Milk Benefits: Goat Milk Benefits: बारिश के आते ही कई मौसमी बीमारियों का दौर भी शुरू हो जाता है। जहां एक तरफ आई फ्लू ने तबाही मचाई हुई है। वहीं दूसरी तरफ डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसका अगर सही समय पर इलाज न किया जाए, तो मरीज की हालत बिगड़ सकती है। ऐसे में लोग इस बीमारी से ठीक होने के लिए कई सारे उपाय करते हैं।
इन्हीं उपायों में से एक है बकरी का दूध। कई लोग डेंगू होने पर मरीज को बकरी का दूध पीने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बकरी का दूध कैसे डेंगू के मरीज का इलाज करता है, तो यहां जानिए डेंगू ही नहीं बल्कि किन समस्यओं में डेंगू का दूध पीना काफी गुणकारी हो सकता है, आइए जानते हैं-

पेट की सूजन को कम करें
बकरी के दूध में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, शरीर में मौजूद सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में बकरी का दूध पीने से न सिर्फ डेंगू, बल्कि इम्फ्लेमेटरी बॉवल डिजीज की वजह से होने वाली सूजन से ही राहत मिलती है।
हड्डियों की सेहत को स्वस्थ और मजबूती
बकरी के दूध में मौजूद कोलेस्ट्रॉल की कम मात्रा इसे शरीर के लिए फायदेमंद बनाती है,साथ ही बकरी के दूध में मौजूद मैग्नीशियम औऱ फॉस्फोरस की मात्रा हड्डियों की सेहत को स्वस्थ और मजबूती देती है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाता है
बकरी के दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने में भी काफी सहायक है। इसे पीने से शरीर को आयरन अब्जॉर्ब्ड करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं बकरी का दूध पीने नई ब्लड सेल्स बनती है।
गठिया
अगर आपको जोड़ों की समस्या है या फिर गठिया है बकरी का दूध का काफी लाभकारी साबित होगा। जोड़ों के दर्द के साथ ही यह गठिया के दर्द में भी राहत पहुंचाता है। अगर आपको भी गठिया की समस्या है, तो बकरी का दूध आपके इस दर्द के लिए प्रभावी साबित होगा।
बकरी के दूध से नहीं होता है अपच
बकरी का दूध आसानी से पच जाता है। बकरी के दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन गाय के दूध में मिलने वाले प्रोटीन के मुकाबले जल्दी पच जाता है। इसमें लैक्टोज कम होता है। ये पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
