Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
पत्ता गोभी हो या फूल गोभी पकाने से पहले बस करें ये दो काम, कोने-कोने में छिपे कीड़े निकलकर भाग जाएंगे
Gobhi se Keede Kaise Nikale: अक्सर पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली जैसी सब्जियों के अंदर कई पतले से धागे जैसे कीड़े पाए जाते हैं, जो सब्जियों को सड़ाने के साथ अगर पकाते हुए पेट के अंदर पहुंच जाएं तो आपको भी अंदर से खोखला बना सकते हैं।
कुछ लोग तो सब्जी में कीड़े नजर आने की वजह से या तो खाने से परहेज करते है या कुछ कीड़े तो इतने छोटे होते हैं कि वे पत्तियों में छिपे रहते हैं और आसानी से नजर भी नहीं आते हैं।
अगर आप पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों के शौकीन हैं, तो बेहद ही आसान किचन हैक से इन कीड़ों को आप निकाल सकते हैं। इससे आप कीड़े लगे सब्जियों को फेंकने से भी बचेंगे और पैसे की बर्बादी भी नहीं होगी। आइए जानते हैं कि फूलगोभी या पत्ता गोभी की सब्जी बनाने से पहले ये काम जरूर करें।

पत्तागोभी में लगे कीड़े निकालने का उपाय
पत्ता गोभी में टेव वर्म (कीड़ा) होता है जो खाने पर दिमाग में पहुंच जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बंदगोभी और पत्ता गोभी में कीड़ा इतना पतला और छोटा होता है कि देखा नहीं जा सकता। गोभी के कीड़े की रेजिस्टेंस पावर ज्यादा होती है। ये पेट में पाए जाने वाले एसिड व एंजाइम से भी नहीं मरता। अगर तापमान पानी के उबाल जितना भी हो जाए, तो भी यह जिंदा रहता है। ये दिमाग पर ही वार करता है। इलाज में देरी के वजह से पूरे शरीर को लकवा मार सकता है। पत्तागोभी काटते समय इसकी ऊपरी एक-दो परत आप हटा दें। वैसे भी ये सूखे और गंदे होते हैं। आप इसे काटकर हल्दी वाले गुनगुने पानी में डुबाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
15 मिनट बाद दूसरे बर्तन में निकाल कर सादे पानी से 1-2 बार साफ कर लें। पत्तागोभी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। कीड़े के साथ गंदगी भी निकल जाएगी।

फूलगोभी से कीड़ों को कैसे निकालें
बिना काटे फूलगोभी से कीड़ों को निकालना नामुमिकन है। इसलिए इसे काटना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में इसमें छिपे कीड़ों को निकालने के लिए फूलगोभी को काटकर या तोड़कर कई टुकड़ों में कर लें। अब एक बर्तन में पानी और आधा चम्मच नमक डालकर गोभी को इसमें भिगोकर उबालने के लिए डाल दें। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसमें छिपे कीड़े बाहर निकल आएंगे। इसी तरह आप ब्रोकली में छिपे कीड़ों को भी बाहर निकाल सकते हैं।
साग से ऐसे निकाले कीड़े
यदि आप पालक, सरसों आदि का साग बनाने वाले हैं तो इन्हें नमक वाले पानी में डालकर रख दें। 10-15 मिनट रखने के बाद सादे पानी से दो से तीन बार जरूर धो लें।
बारिश में न खाएं
कीड़ों के कारण बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियों को खाने के लिए सख्त माना किया जाता है। लेकिन फिर भी आप इन्हें खाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके लिए एक बर्तन में हल्दी और पानी को मिलाएं और उसमें पत्तों को अलग-अलग करके भिगो दें। 10 मिनट बाद साफ पानी से धोकर यूज कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
