Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Gond Katira: इन 3 लोगों को गलती से भी नहीं लेना चाहिए गौंद कतीरा? वरना अस्पताल जाना तय
Gond Katira Side Effects: इन दिनों सोशल मीडिया पर गौंद कतीरा वाली कई सारी रील वायरल हो रही हैं। इनमें बताया जा रहा है कि गौंद कतीरा गर्मियों में कैसे किसी वरदान से कम नहीं है। इन रील के चक्कर में हर कोई गौंद कतीरा को औषधी के रूप में ले रहे हैं। दरअसल, गोंद कतीरा को गर्मियों का सुपरफूड कहा जाता है। इसकी ठंडी तासीर शरीर को लू और तपिश से बचाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती? ठीक वैसे ही, हर किसी के लिए गोंद कतीरा फायदेमंद नहीं होता। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया है कि किन लोगों को गौंद कतीरा (Gond Katira Side Effect) नहीं खाना चाहिए। अगर आप भी गौंद कतीरा का सेवन करने का सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि वो आपके लिए सेफ है या नहीं।

1. हैवी पीरियड्स क्रैंप वालों को नहीं खाना चाहिए ((During Menstruation))
गोंद कतीरा की तासीर बहुत ज्यादा ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है ताकि ब्लड फ्लो सही बना रहे। इस समय बहुत ज्यादा ठंडी चीजें खाने से पेट में ऐंठन (Cramps) बढ़ सकती है और ब्लड फ्लो में रुकावट आ सकती है, जिससे दर्द और बेचैनी बढ़ जाती है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान और उससे 10 दिन पहले से ही गौंद कतीरा खाना छोड़ देना चाहिए।
2. ब्लोटिंग या कब्ज की समस्या (Bloating & Constipation)
सुनने में अजीब लग सकता है क्योंकि बहुत से लोग इसे पेट साफ करने के लिए खाते हैं। लेकिन, अगर आपको पहले से ही बहुत ज्यादा ब्लोटिंग (पेट फूलना) या गंभीर कब्ज की समस्या है, तो गोंद कतीरा इसे बढ़ा सकता है। यह पेट में जाकर फूलता है और यदि आप इसके साथ पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो यह आंतों में फंस सकता है, जिससे मल त्याग में और अधिक कठिनाई हो सकती है।
3. लो बीपी और बीपी की दवा लेने वाले मरीज (Low BP Patients)ॉ
अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है या आप बीपी को नियंत्रित करने की दवाएं ले रहे हैं, तो गोंद कतीरा आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसमें मौजूद कुछ तत्व बीपी को और अधिक कम कर सकते हैं, जिससे आपको चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या बेहोशी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
गोंद कतीरा खाते समय रखें इन बातों का ध्यान (Important Precautions)
पानी का भरपूर सेवन: गोंद कतीरा शरीर का पानी सोखता है। इसे खाने के बाद दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं, वरना डिहाइड्रेशन हो सकता है।
एलर्जी की जांच: पहली बार खा रहे हैं तो कम मात्रा में लें। कुछ लोगों को इसे खाने से सांस लेने में दिक्कत या त्वचा पर चकत्ते (Rashes) हो सकते हैं।
मात्रा का ध्यान: एक दिन में 1 से 2 चम्मच (भीगा हुआ) से ज्यादा सेवन न करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
