Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Pani Puri Google Doodle: बारिश में पसंद है खाने चटपटे गोलगप्पे, तो जानें ले इसे खाने के फायदे-नुकसान
Pani Puri Google Doodle : गूगल ने स्ट्रीट फूड पानी पुरी के सेलेब्रेशन में एक इंटरैक्टिव डूडल गेम लॉन्च किया है। दरअसल 2015 में आज ही के दिन, मध्य प्रदेश के इंदौर में एक Restaurant ने पानी पुरी की 51 अलग-अलग किस्मों की पेशकश करके World Record बनाया था! देशभर में स्ट्रीट फूड के राजा कहें जाने वाले पानी पुरी अलग-अलग हिस्सों में पानी पुरी या गोल गप्पे को पुचका, पानी का बताशा या पताशा, गुप चुप, फुल्की, पकौड़ी जैसे नामों से जाना जाता है।
चाहें कोई भी मौसम हो या कुछ भी ऑकेजन हो, लोग पानीपुरी या गोलगप्पे खाने से नहीं चूकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पानी पुरी में नाम मात्र की कैलोरी होती है। ये वेटलॉस में हेल्प करती हैं। लेकिन कई बार बरसाती मौसम में पानीपुरी या गोलगप्पे खाने से हेल्थ इश्यूज भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं गोलगप्पे खाने के फायदे और नुकसान दोनों।

मोटापा घटाने में मददगार
गोलगप्पे वेटलॉस में मदद करते हैं, गोलगप्पे के मसाले में उबले हुए चने का यूज होता है। जिनमें कैलोरी नाममात्र की होती है, जोकि मोटापा कम करने में मदद करते हैं।
एसिडिटी खत्म करने में कारगर
पानीपुरी का पानी पुदीना एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट से भरा होता है, जो हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। यह एसिडिटी की समस्या को छूमंतर कर देता है। गोलगप्पे का पानी अदरक, जीरा, पुदीना, काला नमक, धनिया से बनता है। ये सभी कई तरह की समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखते हैं।

मुंह के छालों को करता है कम
आपने अक्सर सुना होगा कि मुंह के छाले होने पर लोग अक्सर ये सलाह देते हैं कि ये गोलगप्पे खा लेने से मुंह के छाले खत्म हो सकते हैं। गोलगप्पे को बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल होता है उनमें मैग्नीशियम, मैंगनीज, पोटैशियम, फोलेट, जिंक और विटामिन ए, बी-6, बी-12, सी और डी होता है। ये हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। जलजीरे का पानी और पुदीना हमारे मुंह के छालों को ठीक कर देता है।

गोलगप्पे खाने के नुकसान
इस मौसम में खुली जगह पर गोलगप्पे खाने से बचना चाहिए। सबसे पहले तो यह देखना चाहिए कि गोलगप्पे के स्टॉल के आसपास गंदगी या जलभराव तो नहीं है। ऐसी ही जगह गोलगप्पे खाएं जहां पूरी तरह साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाता है। खुली जगह में गोलगप्पे खाने से लोगों को टाइफाइड, लूज मोशन, डायरिया समेत पेट से संबंधित कई परेशानियां हो सकती हैं।
- अगर आपके बच्चे अधिक गोलगप्पे का सेवन करते हैं तो इससे डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है।
- गोलगप्पे ज्यादा खाने से उल्टी, दस्त और पीलिया होने की संभावना होती है.
- पानी पूरी में बहुत मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से अल्सर होने का खतरा रहता है।
- पानी पूरी अधिक खाने से पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकती है।
- गोलगप्पे या पानी पूरी का ज्यादा सेवन करने से आंतों में सूजन भी हो सकती है।
बरसात में स्ट्रीट पर मिलने वाले गोलगप्पे से इस तरह की परेशानियां होने का खतरा रहता है। इसलिए फूड एक्सपर्ट हमेशा बरसात के मौसम में बाहर खुले में गोलगप्पा न खाने की सलाह देते हें। अगर आप गोलगप्पे के शौकीन हैं तो बरसात में बाहर के गोलगप्पे खाने से अवॉइड करें और घर पर ही इसे बनाकर खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications