Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सर्दी जुकाम की ये दवा है बेहद खतरनाक, चार साल से कम के उम्र के बच्चों को देने पर लगाई रोक
Government bans cold fixed drug combination :ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन के फिक्स कॉम्बिनेशन वाले कफ सिरप को दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन कॉम्बिनेशन वाले सिरप को आमतौर पर सर्दी-खांसी और फ्लू के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
DCGI ने 18 दिसंबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इससे जुड़ा लेटर जारी किया। उसमें साफ कहा है कि FDC का इस्तेमाल 4 साल से छोटे बच्चों के लिए नहीं होना चाहिए।

डब्लूएचओ भी कर चुका है अलर्ट
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने बीते साल दिसंबर में भारत की फार्मास्युटिकल्स कंपनी के बनाए 4 कफ-सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया था। WHO ने कहा कि ये प्रोडक्ट मानकों पर खरे नहीं हैं। ये सुरक्षित नहीं हैं, खासतौर से बच्चों में इनके इस्तेमाल से गंभीर समस्या या फिर मौत का खतरा है। DCGI ने छोटे बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम के इलाज के लिए अप्रूवल के बिना ही ड्रग फॉर्मूला इस्तेमाल करने पर चिंता जताई है। WHO भी 5 साल तक के बच्चों में सर्दी-जुकाम के इलाज के लिए ओवर द काउंटर दवाओं का इस्तेमाल न करने को कहता है। ओवर द काउंटर ड्रग्स ऐसी दवाएं हैं, जिन्हें डॉक्टरी सलाह के बिना ही लोग सीधे मेडिकल स्टोर से खरीद लेते हैं।
कड़े कर दिए गए कफ सीरप की टेस्टिंग के मापदंड
DCGI के अधिकारियों ने बताया कि 2019 में 12 बच्चों की मौत देश में बने कफ सिरप पीने की वजह से हुई थी। 4 अन्य बच्चों में गंभीर शारीरिक परेशानी हो गई थी। इसके बाद भारत ने जून 2023 से एक्सपोर्ट किए जाने वाले कफ सिरप की टेस्टिंग अनिवार्य कर दी थी। कफ सिरप के लिए सुरक्षा मापदंड भी कड़े कर दिए गए थे। हालांकि जिन कंपनियों के कफ सिरप से बच्चों की मौत होने की बात सामने आई थी, उन्होंने किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया था।
ये दवाईयां होगी बैन
कई लोकप्रिय दवाएं या जहां अब यह चेतावनी शामिल की जाएगी वे हैं - ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड - टी-मिनिक, वानबरी लिमिटेड - कोरिमिनिक, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड - विकोरिल एएफ, वानबरी लिमिटेड - कोरिमिनिक क्यूआर, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड - एस्कोरिल फ्लू, इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड - सोल्विन कोल्ड एएफ, अन्य।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
