Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सरकार ने जारी की Heat Wave की एडवाइजरी, गर्मी में निकलते वक्त न करें ये गलतियां
Heat Wave Safety Tips :अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। मौसम के बदलते मिजाज ने सबके पसीने निकाल दिए। मौसम विभाग (IMD) ने 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल से जून तक प्रचंड गर्मी पड़ेगी।
हीटवेव की भविष्यवाणी सामने आने के बाद अब केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एडवाइजरी जारी कर बड़े-बच्चों और कर्मचारियों को लू से बचने के लिए 'क्या करे और क्या नहीं करे' की सलाह दी है।

क्या करें?
- शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए खूब पानी साथ ही शरीर में जरुरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न हो इसलिए नींबू पानी, छाछ, लस्सी , ORS और फलों के रस को रोजाना पिएं।
- तरबूजा, खरबूजा, संतरा, अंगूर, अनानास, खीरा जैसे मौसमी फल खाएं। फल के साथ-साथ सब्जियों को भी डाइट में शामिल करें। इन फलों में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
- ढीले, पतले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। धूप में निकलने से पहले छाते, टोपी स्कार्फ व गमछे से सिर को ढ़के।
- धूप में बाहर निकलते समय जूते या चप्पल पहनें।
- दिन के समय खिड़कियाँ और पर्दे बंद रखें।
- स्थानीय मौसम की जानकारी के बारे में अपडेट रहें।
- धूप में कार को पार्क करने से बचे और गाड़ी में बैठने से पहले थोड़ी देर के लिए गाड़ी खोलने के बाद बैठे।
क्या न करें?
- लू से बचने के लिए दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें।
- ज्यादा प्रोटीन वाला और बासी खाना खाने से बचें और बैलेंस डाइट का रोजाना सेवन करें।
-खाना पकाते वक्त दोपहर मे रसोई का दरवाजा और खिड़कियां जरूर खोलें, इससे रसोई हवादार रहेगी।
- दोपहर में ज्यादा मेहनत वाले काम करने से बचें।
- धूप में गर्म जमीन पर नंगे पांव चलने से बचें।
लू लगने के लक्षण
- नाक से खून आना
- बेहोश हो जाना।
- चक्कर आना
- घबराहट
- उल्टी, तेज
- सिरदर्द
- बहुत ज्यादा प्यास लगना
- पेशाब कम होना और इसका रंग गहरा पीला होना।
- सांस तेज चलना और दिल की धड़कन बढ़ जाना।
लू लगने से खतरे
- हाथ-पैरों में सूजन,
- मांसपेशियों में ऐंठन
- बेहोशी
- कमजोरी होना
- हीट स्ट्रेस की वजह से किडनी या हार्ट संबंधित बीमारी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications