Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Meftal Spas: सरकार ने पीरियड्स के दर्द को रोकने वाली इस दवा पर जारी की चेतावनी, जानें इसके नुकसान
painkiller meftal spas side effects: कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर का भी सहारा लेती हैं। ऐसे में कुछ पेनकिलर खाने से कई बार नुकसान भी हो सकते हैं। हाल ही में फार्मा स्टेंडर्ड बॉडी इंडियन फार्माकोपोइया कमीशन (Pharma standard body Indian Pharmacopoeia Commission) ने पीरियड्स के दर्द में खाई जाने वाली दवा मेफेनामिक एसिड यानि मेफ्टाल स्पॉस सहित कई दवाईयों के पर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

इन दवाईयों पर किया अलर्ट जारी
आयोग ने जारी अलर्ट में कहा कि 'फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया' (PvPI) ने इस दवा के कैटेगरी में टॉप ब्रांड्स में ब्लू क्रॉस लैबोरेटरीज की मेफ्टाल, मैनकाइंड फार्मा की मेफकाइंड पी, फाइजर की पोनस्टैन, सीरम इंस्टीट्यूट की मेफनॉर्म और डॉ. रेड्डी की इबुक्लिन पी दवा शामिल किया है।
ड्रेस सिंड्रॉम की वजह
दरअसल, ड्रग रिएक्शन को कंट्रोल करने वाली सरकारी संस्था फार्माकोवजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (PvPI) ने मेफेनामिक एसिड को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। संस्था का कहना है कि इस दवा का इस्तेमाल करने के बाद लोगों में ड्रेस सिंड्रॉम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। पीपीवीआई के मुताबिक भारत में लोग इस दवा का इस्तेमाल कई समस्याओं जैसे मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द या फिर सिर दर्द आदि में करते हैं। कई बार तो बच्चों को होने वाले बुखार में भी इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है।
क्या है ड्रेस सिंड्रॉम
दरअसल, ड्रेस सिंड्रॉम एक सीरियस एलर्जिक रिएक्शन है, जिसमें त्वचा पर दाने और रेशैज आदि हो जाते हैं। यह रिएक्शन होने पर कई बार मौत तक हो सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस दवा को खाने के बाद मरने का खतरा 10 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। ड्रेस सिंड्रॉम होने पर लिवर के साथ ही साथ लिंफ नोड्स भी प्रभावित हो सकते हैं। पीपीवीआई के मुताबिक चिकित्सक की सलाह के बिना यह दवा लेना ठीक नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
