Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गोविंदा की बेटी टीना को हुई अजीब बीमारी, अचानक मांसपेशियों में ऐंठन से बढ़ गई कमर की साइज
Tina Ahuja nerve spasm : गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने फिल्म सेकड हैंड हसबैंड से कुछ सालों पहले फिल्मों में डेब्यू किया था, हालांकि इसके बावजूद टीना इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं मिला। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने हेल्थ इश्यूज पर बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक nerve spasm (मांसपेशियों में ऐंठन) के बाद उनका वजन बढ़ने लगा। दो साल पहले एक एक्सीडेंट के बाद उन्हें गले में ऐंठन की समस्या हुई, जिससे वजन पर असर पड़ा।
टीना ने बताया इसके बाद शरीर में काफी बदलाव आए उनकी 24 इंच की कमर यूके साइज 10 की हो गई। जिसके बाइ उन्हें इसकी वजह समझ नहीं आई। जबकि असल साइज यूके 6 थी। बढते वजन से परेशान होकर वो अवसाद में आने लगी। इसके बाद उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट लेनी शुरु की।

फिलहाल वो अपने पुराने फॉर्म में आने की कोशिश कर रही हैं, आइए जानते हैं इसके लक्षण, वजह और इलाज।
nerve spasm (मांसपेशियों में ऐंठन) क्या है?
मांसपेशियों में ऐंठन तब होती है जब मांसपेशियां अचानक और अनियंत्रित रूप से सख्त हो जाती हैं। यह स्थिति दर्दनाक हो सकती है और गतिशीलता को प्रभावित कर सकती है। ऐंठन के प्रमुख कारणों में मांसपेशियों की थकावट, पानी की कमी, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी, या अनियमित रक्त प्रवाह शामिल हैं, जो मांसपेशियों को सही तरीके से काम करने से रोकते हैं।
लक्षण
- तीव्र, अचानक दर्द जो अक्सर एक या दोनों मांसपेशियों में महसूस होता है।
- प्रभावित मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और सामान्य गति में रुकावट आती है।
- प्रभावित क्षेत्र में कमजोर महसूस हो सकता है और गतिशीलता में कमी आ सकती है।
- कभी-कभी मांसपेशी में सूजन भी हो सकती है।
- नसों में जलन या झनझनाहट महसूस हो सकती है।
कारण
- लंबे समय तक किसी गतिविधि को करने से मांसपेशियों में थकावट हो सकती है।
- शरीर में पानी या महत्वपूर्ण खनिजों (सोडियम, पोटैशियम) की कमी।
- नसों पर दबाव, चोट या हड्डी से संबंधित समस्याएं।
- कुछ दवाइयां मांसपेशियों में ऐंठन का कारण बन सकती हैं।
- रीढ़ की हड्डी या गर्दन की समस्याओं के कारण भी नसों में ऐंठन हो सकती है।
इलाज
- प्रभावित मांसपेशियों को आराम देना बहुत जरूरी है।
- मांसपेशियों को स्ट्रेच करना और हलके व्यायाम से राहत मिल सकती है।
- प्रभावित क्षेत्र पर गर्म या ठंडे पैक का इस्तेमाल करने से राहत मिल सकती है।
- दर्द निवारक दवाएं जैसे ibuprofen या acetaminophen, और मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाएं (muscle relaxants) डॉक्टर की सलाह पर ली जा सकती हैं।
- किसी विशेषज्ञ से उपचार की जरूरत हो सकती है, जैसे फिजिकल थेरपी, जो मांसपेशियों और नसों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।
- शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की सही मात्रा बनाए रखना।
अगर ऐंठन बार-बार हो रही हो या दर्द गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
