Latest Updates
-
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम -
क्या 1876 जैसी तबाही फिर होगी? 150 साल बाद लौट सकता है विनाशकारी अल नीनो! सूखा और अकाल का खतरा -
बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 10 सब्जियां, वरना शरीर बन सकता है बीमारियों का घर -
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कौन-सा तरीका है सबसे सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी -
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम
गर्मी में सरकार ने शराब और कोल्ड ड्रिंक न पीने की दी सलाह, प्यास बुझाने के लिए पिएं ये चीजें
कई शहरों में इस वक्त गर्मी का पारा बढ़ता ही जा रहा है। लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि गर्मी के मौसम में हीटवेव (लू) से बचने के लिए चाय, कॉफी , शराब और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स (कोल्ड ड्रिंक) न पीने की सलाह दी है।
सरकार की एडवाइजरी में कहा गया है कि इन पेय पदार्थों को पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो सकती है। इसलिए गर्मियों के दौरान इसका सेवन करने से बचे। आइए जानते हैं कि गर्मी में हाइड्रेट रहने के लिए क्या पीना चाहिए?

गर्मी को मात देने के लिए पिएं ये देसी ड्रिंक
गर्मी से राहत पाने के लिए आप नींबू पानी, नारियल पानी और पुदीना-नींबू पानी जैसे शरीर को हाइड्रेटिंग रखने वाले ड्रिंक ऑप्शन चुन सकते हैं। तरबूज, खरबूजा और आम जैसे मौसमी फल खाने से भी आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। यह आपको हाइड्रेटेड रहने के साथ ही न्यूट्रिशियन वैल्यू भी देते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गर्मी में लू से बचने के लिए प्रतिदिन 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं और बैलेंस्ड डाइट खाएं।
इन ड्रिंक को पिएं
हम यहां आपके लिए गर्मियों में पिएं जाने वाले रिफ्रेशिंग ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें पीकर आप भीषण गर्मी में भी ठंडक का अहसास करेंगे।
नींबू पानी: विटामिन सी और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर नींबू पानी आपको गर्मियों में रिफ्रेश बनाए रखता है।
नारियल पानी: इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर, नारियल पानी आपके रिहाड्रेशन के लिए बहुत अच्छा है। इसके अलावा ये आपको फ्रेश रखता है।
पुदीना-नींबू पानी: पुदीना और नींबू पानी आपको गर्मियों में अंदर से कूल रखता है साथ ही अपने रिफ्रेशिंग टेस्ट के वजह से आपको तरोताजा महसूस कराता है।
खीरे का पानी: खीरे के टुकड़ों को पानी में मिलाकर पीने से गर्मियों में बॉडी डिटॉक्स तो होती है साथ ही हाइडेट भी रहती है।
आइस्ड हर्बल चाय: गर्मियों में कैमोमाइल या पेपरमिंट जैसी हर्बल चाय पीने से बॉडी रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटिंग रहती है।
तरबूज का रस: ताजा तरबूज का रस गर्मियों में आपको ठंडक का अहसास करवाता है। विटामिन ए और सी से भरपूर यह ड्रिंक आपको गर्मी में भी भरपूर स्वस्थ और फ्रेश बनाए रखते हैं।
Stay cool and protected from the #HeatWave☀️
— PIB India (@PIB_India) April 16, 2024
Here are some essential measures to keep you comfortable during scorching heat!#BeatTheHeat @MoHFW_INDIA @ndmaindia @MIB_India pic.twitter.com/MyIobDOgOP
लू से बचाव पर सरकार की जारी एडवाइजरी
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
- पर्याप्त पानी पिएं। अगर प्यास नहीं लगी हो तो भी जितनी बार संभव हो पानी पिएं।
- हल्के रंग के ढीले और हवादार सूती कपड़े पहनें।
- धूप में बाहर जाते समय सनग्लासेज छाता/टोपी, जूते या चप्पल पहनें।
- शराब, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक पीने से बचें।
- बाहर का तापमान अधिक होने पर बाहर जानें से बचें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।
- हाई प्रोटीन युक्त भोजन खाने से बचें और बासी भोजन न करें।
-बाहर जाते हुए टोपी या छाता का उपयोग करें और अपने सिर और चेहरे को हल्के सूती कपड़े से ढ़कें।
- ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं।
- अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें।
- ठंडे पानी से स्नान करें।
- खाना पकाते हुए खिड़कियां खुली रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications