Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Green Chilli Vs Red Chilli: लाल या हरी मिर्च, जानें सेहत के लिए क्या है बेहतर?
Green Chilli vs Red Chilli : इंडियन रसोई में मिर्च की बहुत बड़ी भूमिका है। खाने में हम हरी मिर्च और लाल मिर्च दोनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। जहां लाल मिर्च अधिकतर पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, वहीं हरी मिर्च को सब्जी में या फिर साबुत काटकर खाया जाता है। ले
किन क्या आप जानती हैं कि इन दोनों में अंतर क्या है? और कौन सी मिर्च आपके लिए अधिक लाभदायी है? हेल्थलाइन के मुताबिक लाल और हरी मिर्च दोनों कैप्सिकम और टोमैटो प्लांट की फैमिली से आते हैं। जिनका फ्लेवर काफी तीखा होता है।

आपको बता दें कि दोनों मिर्च में सिर्फ रंग के अंतर नहीं होता है बल्कि पौष्टिकता और गुणों के आधार पर भी अंतर होता है, आइए जानते हैं कि दोनों में से कौनसी मिर्च सेहत के लिए बेहतर है?
हरी मिर्च के फायदे
हरी मिर्च में पानी की मात्रा अधिक होती है और शून्य कैलोरी होती है जो उन्हें उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है जो वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी न के बराबर होती है। हरी मिर्च सेहत के लिए इसलिए भी फायदेमंद माना जाता है।
पेट के लिए अच्छी है हरी मिर्च
इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसलिए यह आपके पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। यह कब्ज आदि की समस्या को दूर करने में सहायक है। साथ ही साथ यह आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। यह आपकी स्किन के लिए भी काफी अच्छा है।
इसमें विटामिन ई और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन आपकी हृदय प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है।
लाल मिर्च के फायदे
लाल मिर्च में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है। विटामिन सी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करती है और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट रक्त वाहिकाओं और धमनियों में रुकावटों को दूर करने में मदद करते हैं। लाल मिर्च आपके मेटाबॉलिज्म के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

पेट में अल्सर कर सकता है लाल मिर्च
इसमें कैप्साइसिन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो फैट बर्न करने में बेहद सहायक होता है। लाल मिर्च (लाल मिर्च पाउडर बनाने की विधि) में पोटेशियम की भी उच्च मात्रा होती है, जिसके कारण यह रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। इस तरह अगर देखा जाए तो लाल मिर्च सेहत के लिए काफी अच्छी है, हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने पर लाल मिर्च आंतरिक सूजन का कारण बनती है और इसके परिणामस्वरूप अल्सर हो जाता है।
न्यूट्रिशियन वैल्यू
एक चम्मच लाल मिर्च का यूज करने का मतलब है कैलोरी 6, 88 प्रतिशत पानी, 0.3 ग्राम प्रोटीन, 1.3 ग्राम कार्ब, 0.8 ग्राम शुगर, 0.2 ग्राम फाइबर और 0.1 ग्राम फैट पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन के 1, पोटैशियम, कॉपर और विटामिन ए भी होता है। जो सेहत के हिसाब से काफी अच्छा है। वहीं हरी मिर्च में न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात जाए तो उसमें एक कप हरी मिर्च में 29 कैलोरी, 52.76 प्रतिशत विटामिन सी, 36. 80 प्रतिशत सोडियम और विटामिन बी6 और बी9 पाया जाता है। साथ ही इसमें ए, बी, सी, ई, पी, मैग्नेशियम, पोटैशियम, फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
कौन सा है बेहतर
वैसे तो सीमित मात्रा में लाल मिर्च और हरी मिर्च दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना गया है। हरी मिर्च आपके ब्लड शुगर को भी मैनेज करता है। साथ ही इससे आपका इंसुलिन भी कंट्रोल में रहता है। यह आपके पेट और स्किन को भी हेल्दी रखता है। बीटा-कैरोटीन की वजह से यह हार्ट को भी हेल्दी रखता है। यह आपके इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ-साथ वजन को भी कम करता है। वैसे भी इन दिनों लाल मिर्च पाउडर में सिंथेटिक कलर का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य को कई मायनों में नुकसान पहुंचाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
