Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पाचन को बेहतर बनाने से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने तक, जानें गुड़ के ये फायदे
गुड़ एक प्रकार की चीनी ही होती है, जिसे एशिया और अफ्रीका में बनाया जाता है और कई जगह इसे पारंपरिक रूप से नॉन-सेंट्रीफुगल केन शुगर के नाम से भी जाना जाता है। इसे केरल में पुर्तगाली ने 1600 में डिस्कवर किया था।
इसे गन्ने के रस, खजूर, नारियल से देशभर में बनाया जाता है और यह भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा भी है। इतना ही नहीं गुड़ में कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे भी होते हैं।
आयु फार्मा-अंतरराष्ट्रीय जर्नल ऑफ आयुर्वेद एंड एलाइड साइंस 2016 के मुताबिक आयुर्वेद गुड़ के सेवन को मेडिकल प्रॉपर्टीज के लिए सपोर्ट करता है। यह एक प्रकार का स्वास्थ्यवर्धक और नेचुरल स्वीटनर है और व्हाइट चीनी के मुकाबले काफी बेहतर होता है क्योंकि इसमें मिनरल कंटेंट ज्यादा होता है। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, आयरन, फॉसफोरस और साथ ही ट्रेस कॉपर, थियामिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन और जिंक होता है।

कुछ स्टडी में पता चला है कि गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं। इस वजह से आप अपनी डाइट में रोजाना 10 से 12 ग्राम गुड़ को शामिल कर सकते हैं। यह आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है।
यहां जानें गुड़ के फायदे
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
गुड़ को अपनी डाइट में शामिल करने से आप अपने हाई या फिर लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं क्योंकि इसमें पोटैशियम और सोडियम होता है जो ब्लड लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है।
एनीमिया को रोके
गुड़ में मिनरल जैसे कि आयरन और फास्फोरस होता है जो आयरन और फोलेट का बहुत ही अच्छा सोर्स है और इस वजह से ये एनीमिया को रोकने में मदद करता है। यदि आप अपनी डाइट में गुड़ को शामिल करते हैं तो इससे आयरन की कमी का खतरा भी कम होता है।

वेट लॉस कंट्रोल करने में करता है मदद
इसके कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं और ये वजन को कम करने में मदद करता है। यह व्हाइट शुगर का अच्छा सब्सीट्यूट है, जो वजन बढ़ने का कारण बनता है और साथ ही ब्लड ग्लूकोज लेवल को भी बढ़ाता है। ऐसे में गुड़ नेचुरल स्वीटनर का काम करता है और चीनी का अच्छी अल्टरनेटिव होती है जो वजन को बढ़ने से रोकने में मदद करता है और साथ ही क्रेविंग्स को भी कंट्रोल करता है।
मेंस्ट्रुअल पेन को करता है कम
गुड़ मेंस्ट्रुअल पेन को कम करने में भी मदद करता है। साथ ही यह मेंस्ट्रुएशन के दौरान होने वाली खाने से जुड़ी क्रेविंग, मूड स्विंग, इरिटेशन आदि को भी कंट्रोल करता है। यदि आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपकी पीरियड साइकिल भी वक्त पर आती है।
खांसी-जुकाम में फायदेमंद
गुड़, खांसी और जुकाम को कम करने में मदद करता है। ये आपकी बॉडी में हीट पैदा करता है और कोल्ड और कफ से लड़ता है। साथ ही यह गले में दर्द की समस्या से भी राहत दिलाता है। इस वजह से आपको गर्म दूध या फिर स्वीटनर के साथ लेने से परेशानी जल्दी दूर होती है।

पूरी बॉडी को करता है क्लींज
गुड़ एक नैचुरल क्लींजर होता है जो बॉडी से अशुद्धियों को निकालने में मदद करता है और यह आंत, पेट, लिवर, गुर्दे आदि पूरे शरीर से ही टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इस वजह से अगर आप भोजन के बाद थोडा सा गुड़ खाते हैं तो इससे आपकी बॉडी प्यूरीफाई भी होती है।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए
यदि आप खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे आपके डाइजेस्टिव एंजाइम एक्टिव होते हैं और आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। इस वजह से कई लोग खाना खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करते हैं।
तो अब आप गुड़ के सभी फायदों के बारे में जानते हैं और यह सफेद चीनी का अच्छा सब्सिट्यूट भी है और साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें कई सारी मेडिकल प्रॉपर्टीज हैं जो एनीमिया, ब्लड प्रेशर, वजन घटाने और पाचन तंत्रिका आदि को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। यदि आप रोजाना 10 से 12 ग्राम गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे दिल की बीमारी होने का खतरा भी कम होता है। हालांकि, ध्यान रखें कि आप गुड़ का जरूरत से अधिक सेवन न करें क्योंकि इससे आपको परेशानी भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
