Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
बदलते मौसम में बीमारियों से बचना है, तो गुड़ की इन 3 रेसिपीज खाकर रहें सेहतमंद
3 jaggery recipes to boost your immunity : गुड़ केवल व्यंजनों में स्वाद और मिठास ही नहीं बढ़ाता है। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। गुड़ में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए अधिक खास बना देते हैं।
वहीं इस बदलते मौसम में गुड़ आपका आपकी सेहत का रक्षक बन सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, और यह बदलते मौसम में होने वाले तमाम संक्रमणों से शरीर को बचाता है।

1. गुड़ का हलवा
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए : गुड़, सूजी, घी, नट्स, इलायची पाउडर और किशमिश।
गुड़ के हलवे को बनाने में सूजी, नट्स और किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक डेजर्ट है। इसे तैयार करने के लिए पैन में 2 से 4 चम्मच घी डालें, फिर इसमें लगभग एक कप सूजी डाल दें और इन्हें हल्का ब्राउन होने तक भुनें।
इधर 50 ग्राम के लगभग गुड को एक कप गर्म पानी में डालें और इसे पिघलने दें, जब सूजी सेंक जाए तो उसमें गुड का पानी डालें, साथ ही ऊपर से आवश्यकता अनुसार थोड़ा और पानी डाल दें।
इसे लगभग 10 से 12 मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद करने के लगभग 1 से 2 मिनट पहले इसमें किशमिश, नट्स और फ्लेवर के लिए इलायची का पाउडर डालें। हालांकि, गैस बंद करने से पहले इसकी कंसिस्टेंसी को चेक करें और यदि वह ज्यादा पतली हो तो थोड़ी और देर इसे पकाएं। आपका गुड का हलवा बनाकर तैयार है इसे गर्मा गर्म सर्व करें।

2. गुड़ सुखड़ी
इसे बनाने के लिए चाहिए: गेहूं का आटा 200 ग्राम, घी एक कप, आधा कटोरी गुड़, 1 चम्मच इलायची पाउडर
और ड्राई फ्रूट्स कटे हुए।
गुड़ सुखड़ी गुजराती मिठाई है। आपको गुड़ सुखड़ी बनाने के लिए थाली में घी लगाकर एक तरफ रख देना है और अब एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें घी गर्म हो जाने के बाद उसमें गेहूं का आटा डालकर भूनें। जब आटे से खुशबू आने लगे और रंग थोड़ा गहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
अब एक कड़ाही में गुड़ डालकर पिघलाले और पिघलने के बाद गुड़ में गेहूं का भुना हुआ आटा मिलाएं और अच्छे से गुड़ के साथ मिक्स करें। अब इस गुड़ और आटा के मिश्रण में ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर मिलाएं और इस मिश्रण को घी लगी थाली में निकालकर सेट होने के लिए छोड़ दे। जब यह जम जाए तो इसे अपने हिसाब से काट ले और खाए।

3. चना-गुड़ की बर्फी
चना-गुड़ की बर्फी टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह एक ट्रेडिशनल रेसिपी है जिसे खास तौर पर भारतीय घरों की बुजुर्ग महिलाएं बनाती है। चना में आयरन, प्रोटीन, फॉलिक एसिड और कैल्शियम जैसे कई पोशक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ को गुणों का खजाना कहा जाता है।
बनाने के लिए चाहिए ये सभी चीजें : चना - 250 ग्राम (भुना हुआ) गुड़ - 350 ग्राम मखाना - 2 कप (30 ग्राम) बादाम - 1/2 कप (70 ग्राम) इलायची - 10 जायफल पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच सोंठ पाउडर - 1 चम्मच सूखा नारियल - 1 कप
सबसे पहले कढ़ाई को गैस पर रखेगे। उसमे गुड़, एक चम्मच घी और दो टेबल स्पून पानी डाले। फिर उसको धीमी आंच पर ही पकाएं । जब उसकी एक तार की चाशनी बनने लगे तो एक कटोरी मे पानी ले और उसमे एक बूँद चाशनी को डाले और देखे की चाशनी सख्त हो गयी है। अगर सख्त हो गयी है तो गुड़ की चाशनी बनकर तैयार है।अगर चाशनी सख्त नही है तो फिर से उसको पकाए जब तक वह सख्त ना हो जाए।
फिर चाशनी मे एक चुटकी नमक डाले। अब उसमे चना (अपनी इच्छा अनुसार साबुत या दरदरा पिसा हुआ ) डाले और उसको अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये ।
जैसे ही चना चाशनी में मिक्स हो जाये तो कढ़ाई को गैस से उतार ले। पहले से ही एक प्लेट मे घी को लगा कर रखे और तैयार किये गए गुड़ चना के मिश्रण को प्लेट में पलट दे। उसको अच्छी तरह से फैला दे। आप उसको अपनी पसंद के अनुसार या तो लडू बना ले या उसके बर्फी जैसे पीस काट ले। फिर उसके ऊपर सजाने के लिए कद्दू कस किया गया नारियल डाल ले।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
