Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गुरमीत चौधरी ने CPR देकर बचाई एक शख्स की जान, वायरल हुआ वीडियो, जानें लें स्टेप बाय स्टेप तरीका
Gurmeet Choudhary gives CPR in viral video : एक्टर गुरमीत चौधरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर जमीन पर गिरे एक व्यक्ति को सीपीआर देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर दूसरे लोगों को भी मदद करने के लिए बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो देखकर एक बात मालूम चलती है कि सीपीआर को कितना जरूरी है, ये किसी जरुरतमंद की जान बचा है। जिसे हममें से कई लोग हल्के में लेते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है गुरमीत लगातार इस इंसान को सीपीआर दे रहे हैं, हर कोई इस व्यवहार को देखकर गुरमीत की तारीफ कर रहा है। आइए जानते हैं कि सीपीआर क्या है और इसे देने का स्टेप बाय स्टेप तरीका।

सीपीआर क्या है? (What Is CPR)
सीपीआर की फुल फॉर्म कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन होती है। सीपीआर एक इमरजेंसी लाइफ सेवर प्रक्रिया है जिसे तब किया जाता है जब दिल धड़कना बंद कर देता है। हार्ट ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर देने से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है। ब्लड फ्लो को एक्टिव रखने से व्यक्ति की जान बच सकती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, शोध से पता चलता है कि प्रत्येक मिनट सीपीआर में देरी होने से जीवित रहने की संभावना लगभग 10 प्रतिशत कम हो जाती है।
कैसे देते हैं सीपीआर?
अपने दोनों हाथों को मरीज की छाती के बीच में रखें और 100 से 120 प्रति मिनट की दर से जोर से छाती पर धक्का दें। हर धक्के के बाद छाती को अपनी सामान्य स्थिति में आने दें। मेडिकल इमरजेंसी हेल्प नहीं आने तक ऐसा करते रहें।
सीपीआर देने का सही तरीका
- अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन भी सिफारिश करता है कि इमरजेंसी में जिन्हें सीपीआर देने का सही तरीका नहीं आता उन्हें भी कोशिश जरूर करनी चाहिए ताकि किसी की जान बचाई जा सकें।
- सीपीआर देना नहीं जानते तो कम से कम हाथ से चेस्ट को लगातार दबाना चाहिए। एक मिनट में 100 से 120 बार कंप्रेस करना चाहिए।
- सबसे पहले तीस बार चेस्ट कंप्रेशन दें उसके बाद दो बार रेस्क्यू ब्रीद दें, फिर सीपीआर दें।
- अगर आप पहले से ट्रेंड हैं और सही तरीका भूल चुके हैं तो भी बिना देर किए एक मिनट में 100 से 120 बार चेस्ट कंप्रेशन दें।

किन स्थितियों में दिया जाता है CPR
सीपीआर निम्नलिखित स्थितियों में दिया जाना चाहिए, जैसे:
- कोई व्यक्ति अचानक से बेहोश हो जाए और वह सांस लेने में सक्षम ना हो।
- एक रिसर्च के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को बिजली का कंरट लगा हो और वो बेहोश होने लगे तो ऐसी स्थिति में भी सीपीआर दिया जा सकता है।
- किसी एक्सीडेंट के दौरान व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, तो ऐसी स्थिति में माउथ टू माउथ ऑक्सीजन दिया जाता है।
- अगर कोई व्यक्ति तैरते हुए डूब गया हो, तो उसे पानी से बाहर निकालने के बाद सबसे पहले माउथ टू माउथ ऑक्सीजन दें और इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाएं।
इन स्थितियों में सीपीआर दिया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें इसके बावजूद भी मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल लेकर जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
