Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दिवाली से पहले जहरीली हुई गुरुग्राम की हवा, 267 पहुंचा AQI; GRAP-1 लागू
Gurugram Pollution News: दिवाली आने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन गुरुग्राम की हवा पहले ही जहरीली हो चुकी है। 16 अक्टूबर 2025 को सुबह 8 बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 267 तक पहुंच गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने GRAP-1 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान, चरण 1) लागू कर दिया है।
दिवाली के बाद और बिगड़ सकती है स्थिति
अगर यही स्थिति बनी रही, तो दिवाली पर प्रदूषण और अधिक बढ़ सकता है। दिवाली पर होनी वाली आतिशबाजी, ट्रैफिक और ठंडी हवा के चलते एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच सकता है, जिससे हवा गंभीर श्रेणी में आ जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, जहरीली गैसों और सूक्ष्म कणों (पीएम 2.5 व पीएम 10) की मात्रा लगातार बढ़ रही है। इससे आंखों में जलन, गले में खराश, सिर दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों के लिए यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है।

AQI क्या होता है?
AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) एक ऐसा पैमाना है, जो हवा में मौजूद प्रदूषकों की मात्रा को मापता है. इसका स्केल 0 से 500 तक होता है:
0-50: अच्छा
51-100: संतोषजनक
101-200: मध्यम
201-300: खराब
301-400: बहुत खराब
401-500: गंभीर
क्यों खराब हो रही गुरुग्राम की हवा?
विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुग्राम में प्रदूषण बढ़ने के पीछे कई कारण हैं:
शहर की टूटी और धूल उड़ने वाली सड़कों की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई।
निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपायों का पालन नहीं हो रहा है।
वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक जाम के दौरान धुएं का उत्सर्जन बढ़ गया है।
कचरा और पराली जलाने की घटनाएं भी प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रही हैं।
प्रदूषण से बचने के लिए करें ये उपाय
घर के अंदर पौधे उगाएं।
वाहनों का उपयोग केवल ज़रूरत पड़ने पर ही करें।
मास्क पहनें और बच्चों और बड़ों की सुरक्षा करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
