Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा वायरल फ्लू का खतरा! लक्षण पहचानें और तुरंत बरतें ये सावधानियां
Viral Flu In Delhi-NCR Safety Tips: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलते ही वायरल फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। दिन में धूप और रात में ठंडक के कारण तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव ने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले लिया है। अस्पतालों में वायरल इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है और डॉक्टर्स का कहना है कि शुरुआती लक्षणों को हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। हर घर में कोई न कोई बीमार नजर आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, H3N2, इन्फ्लूएंजा वायरस करीब 69 प्रतिशत घरों में फैल चुका है।
दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में इस वायरस ने पैर पसार लिए हैं। तेजी से फैलते इस वायरस ने लोगों की और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में जरूरत है सभी को सावधान रहने की। आइए बिना देर किए जानते हैं H3N2 फ्लू के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय।

H3N2 है फैलने की वजह?
मौसम बदलते ही लोगों में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इन दिनों देशभर में H3N2 वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसकी वजह से लोगों में खांसी, गले में खराश और तेज बुखार जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार H3N2 दरअसल इन्फ्लुएंजा वायरस का ही एक सब-टाइप है, जो खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। यह वायरस ड्रॉपलेट्स के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है और यही वजह है कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में इसका संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। समय रहते इसके लक्षण पहचान कर और जरूरी सावधानियां बरतकर ही इससे बचाव संभव है।
वायरल फ्लू के प्रमुख लक्षण
गले में खराश और खांसी होना।
तेज बुखार और सिरदर्द होना।
थकान, बदन दर्द होना।
नाक बहना और छींक आना।
बच्चों में भूख कम लगना।
किन्हें है ज्यादा खतरा?
इस वायरस से छोटे बच्चे को खतरा है।
बुजुर्ग लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अपना खास ध्यान रखें।
पहले से बीमार (अस्थमा, डायबिटीज, हार्ट पेशेंट) लोगों को सावधान रहना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं अपना खास ध्यान रखें।
बचाव के उपाय
बार-बार हाथ धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
विटामिन-C और मौसमी फलों को डाइट में शामिल करें।
पर्याप्त नींद लें और पानी ज्यादा पिएं।
लक्षण बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
