Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
H3N2 Flu in Delhi: दिल्ली में तेजी से फैल रहा रहस्यमयी वायरस? जानें 10 खतरनाक लक्षण और बचाव के तरीके
H3N2 Flu Spreading In Delhi: दिल्ली में इन दिनों एक वायरल तेजी से फैल रहा है जो लोगों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन चुका है। इस रहस्यमयी वायरस का असर खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर ज्यादा देखा जा रहा है। जब से कोविड 19 ने अपना तांडव दिखाया वायरस के नाम से ही लोगों डर जाते हैं। बता दें कि जिस वायरस की हम बात कर रहे हैं उसके लक्षण आम बुखार और सर्दी-खांसी से अलग हैं। इस वायरस का नाम है H3N2 फ्लू जो तेजी से अपने पैर पसार रहा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह वायरस सामान्य फ्लू से कहीं अधिक गंभीर हो सकता है, इसलिए समय रहते इसके लक्षण पहचान और बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। अगर आप दिल्ली या आसपास रहते हैं तो सतर्क रहना आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं क्या है H3N2 फ्लू? इसके लक्षण क्या हैं और कैसे करें बचाव?
H3N2 फ्लू क्या है?
H3N2 फ्लू एक प्रकार का इन्फ्लुएंजा-ए (Influenza A) वायरस है, जिसे आम भाषा में "सीजनल फ्लू" का एक गंभीर रूप कहा जा सकता है। इसमें "H" का मतलब है Hemagglutinin और "N" का मतलब है Neuraminidase, ये दोनों वायरस की सतह पर मौजूद प्रोटीन होते हैं। H3N2, इन्हीं प्रोटीन के आधार पर पहचाना जाता है। यह वायरस हर साल मौसम बदलने (खासकर ठंड और गर्मी के बीच) में ज्यादा फैलता है। WHO और ICMR की रिपोर्ट के अनुसार, H3N2 फ्लू सामान्य फ्लू से ज्यादा तेजी से फैलने वाला और गंभीर लक्षण पैदा करने वाला हो सकता है।

H3N2 फ्लू के 10 खतरनाक लक्षण
लगातार तेज बुखार
सूखी खांसी और गले में खराश
सिर दर्द और शरीर में दर्द
सांस लेने में दिक्कत
नाक बहना या जाम होना
तेज थकान और कमजोरी
भूख न लगना
सीने में दर्द या भारीपन
उल्टी या पेट खराब होना
नींद न आना और बेचैनी
दिल्ली में क्यों तेजी से फैल रहा है H3N2?
अब सवाल ये उठता है कि दिल्ली में इतनी तेजी से ये वायरस क्यों फैल रहा है? दरअसल, बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। दिल्ली में तो वैसे भी प्रदूषण का लेवल हाई रहता है। वहीं वहां भीड़भाड़ भी बहुत होती है जिससे ये तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाता है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में ये वायरस तेजी से असर कर रहा है।
H3N2 फ्लू से बचाव के तरीके
मास्क का नियमित इस्तेमाल करें
भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचें
हाथों को बार-बार धोएं या सैनिटाइज करें
संतुलित और पौष्टिक आहार लें
पर्याप्त नींद और आराम करें
फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
किन्हें सबसे ज्यादा खतरा?
छोटे बच्चे
बुजुर्ग
गर्भवती महिलाएं
डायबिटीज, अस्थमा या हृदय रोगी
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
