Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
H3n2 Influenza Virus: डॉक्टर से जानिए मरिजों में दिखने वाले H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के लक्षण

कोरोना वायरस के बाद अब भारत में एक और वायरस इन्फ्लुएंजा ने दस्तक दे दी है। जिससे भारत में अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों को इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों से सतर्क रहने और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए है। H3N2 इन्फ्लुएंजा ए वायरस का ही एक प्रकार है जो दिसंबर के महीने से ही बच्चों और बुजुर्गों में फैलना शुरू हो गया है। कई मामलों में ये बीमारी हल्की है। लेकिन कई मामलों में लोग ज्यादा दिनों तक बीमार रह रहे हैं, जो लोगों में बड़ी बीमारी का कारण बन सकता है। डॉक्टर्स भी इस मौसम में क्लीनिकों और अस्पतालों में आने वाले फ्लू के मरीजों का इलाज करने के साथ आम मरीजों से उनके अनुभवों को साझा भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं डॉक्टरों के अनुसार मरीजों में इस फ्लू के क्या लक्षण नजर आ रहे हैं।
1. H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के लक्षण मौसमी फ्लू के लक्षणों से मिलते-जुलते हैं। जिसमें बुखार, खांसी, नाक बहने और सांस संबंधी बीमारी के लक्षण शामिल हैं।
2. H3N2 इन्फ्लुएंजा के अन्य संभावित लक्षणों में शरीर में दर्द, उल्टी या दस्त भी हो सकता है। कभी-कभी मरीजों को मांसपेशियों में गंभीर दर्द का भी अनुभव हो सकता है।
3. बुजुर्ग मरीजों में बेहोशी, चक्कर आना और कमजोरी भी देखी जा रही है।
4. H3N2 इन्फ्लुएंजा के कारण कई मरीजों को निमोनिया की शिकायत भी हो रही है। जिस कारण मरीज अस्पताल में भी भर्ती हो रही हैं।
5. लोग पोस्ट वायरल सिंड्रोम जैसे बहुत ज्यादा खांसी आना जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। जिसे ठीक करने के लिए उन्हें समय पर दवाइयां लेने की जरूरत है।
6. इसके अलावा कई मरीजों में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के लक्षण के कारण कान भी भर सकता है। जिसकी शिकायत मरीज अक्सर बीमारी के 5वें या 6ठे दिन अपने डॉक्टर से करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











