Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
H3n2 Virus Risk Factors: किन लोगों को है इंफ्लुएंजा H3N2 वायरस से ज्यादा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार फैल रहा है। जिसके कारण अस्पताल में लोगों के भर्ती होने के मामलों में भी वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से भी लोगों को साफ-सफाई रखने, भीड़ से बचने और हाथों को साफ रखने जैसी सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।
H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से बचने के लिए 6 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इन्फ्लुएंजा H3N2 वायरस सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन कुछ समूहों में गंभीर समस्या विकसित होने का खतरा ज्यादा है।

किन लोगों को H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से ज्यादा खतरा
1. बुजुर्ग
65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से गंभीर समस्या होना, अस्पताल में भर्ती होने और मौत होने का ज्यादा खतरा होता है।
2. छोटे बच्चे
5 साल से कम उम्र के बच्चे, विशेष रूप से 2 साल से कम आयु के बच्चों को H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस ज्यादा खतरा हो सकता है।
3. गर्भवती महिलाएं
गर्भवती महिलाओं को H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस से गंभीर जटिलताओं का ज्यादा खतरा होता है, खासकर दूसरी और तीसरी तिमाही के दौरान।
4. पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग
अस्थमा, दिल की बीमारी, डायबिटीज, या कमजोर इम्यून सिस्टम जैसी बीमारी वाले लोगों को H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
5. स्वास्थ्य देखभाल कर्मी
स्वास्थ्य कर्मियों को H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के संपर्क में आने का खतरा ज्यादा होता है। क्योंकि उनका ज्यादातर समय बीमार लोगों के बीच ही गुजरता है।
इन्फ्लुएंजा H3N2 पेशेंट की केयर करते समय कैसे रहें सुरक्षित
1. PPE किट पहनें
H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस वाले किसी भी व्यक्ति की देखभाल करते समय जरूरी है कि आप अपने आपको पूरी तरह सुरक्षित रखें । इसके लिए आप PPE किट पहन सकते हैं। आप फेस मास्क, दस्ताने और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा जैसे इक्विपमेंट पहनें।
2. समय-समय पर हाथ धोएं
वायरस से पीड़ित मरीजों के संपर्क में आने के बाद या कुछ भी खाने-पीने से पहले अपने हाथों को साफ करना न भूलें। आप चाहे तो हैंड सेनिटाइजर का यूज भी कर सकते हैं।
3. पेशेंट से बनाएं दूरी
अगर पेशेंट घर में ही है तो आप उससे एक दूरी बनाकर रखें। आप चाहे तो पेशेंट के लिए घर में एक अलग कमरा तैयार करें। जिसमें उनके जरूरत की सभी चीजें मौजूद हों। ताकि आपको बार-बार उनके कमरे में जाने की जरूरत न पड़ें या फिर किसी कारण वो कमरे के बाहर आने से बचें।
4. डिस्पोजेबल वस्तुओं का करें इस्तेमाल
वायरस फैलने से बचने के लिए डिस्पोजेबल वस्तुओं जैसे टिश्यू, पेपर टॉवल और कप, प्लेट का इस्तेमाल करें। इन वस्तुओं के इस्तेमाल के बाद इन्हें कूड़ेदान में फेंक दें और बाद में अपने हाथों को साफ कर लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications