Latest Updates
-
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
H5n1 Bird Flu : दुनियाभर में मंडराया H5n1 का खतरा, जानें कितना खतरनाक हो सकता है बर्ड फ्लू
H5n1 Bird Flu Pandemic India : दुनियाभर में कोराना महामारी की दहशत झेलने के बाद अब वैज्ञानिकों ने एक नई महामारी के बारे में सचेत किया हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये नई महामारी कोरोना से 100 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते है।
डेली मेल के रिपोर्ट के मुताबिक एच5एन1 वायरस यानी बर्ड फ्लू धीरे धीरे विकराल रुप ले रहा है। और आशंका है कि यह वैश्विक महामारी का कारण बन सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर इस वायरस ने इंसानों में म्युटेट होना शुरू कर दिया तो परिणाम बहुत खौफनाक हो सकते हैं।

मशहूर बर्ड फ्लू रिसर्चर डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि H5N1 बर्ड फ्लू इंसानों समेत सभी मैमल्स को संक्रमित कर सकता है। आइए जानते हैं कि H5n1 वायरस क्या हैं और यह दुनिया के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है?
H5n1 वायरस क्या है?
बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहते हैं, जो एक वायरल इन्फेक्शन है। पक्षियों से पक्षियों में फैलने वाली बीमारी काफी खतनाक होती है। ये वायरस संक्रमित पक्षी की लार, उनके श्वसन बूंदों और मल-मूत्रों के जरिए दूसरे पक्षियों को संक्रमित कर सकती हैं।
- बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस H5N1 होता है, जो इंसानों को आसानी से संक्रमित कर सकता है।

इंसानों के लिए क्यों खतरनाक?
H5n1 वायरस हवा में मौजूद है तो वहां सांस लेने से भी कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है। . इसके अलावा आंख, नाक या मुंह के जरिए भी वायरस शरीर में जा सकता है. इतना ही नहीं, अगर कोई व्यक्ति किसी संक्रमित जगह को छूता है, तो उससे भी वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
WHO के मुताबिक, 1997 में पहली बार किसी व्यक्ति के बर्ड फ्लू (H5N1) से संक्रमित होने का मामला सामने आया था। ये मामला हांगकांग में आया था। 2003 के बाद से अब दुनियाभर से बर्ड फ्लू से इंसानों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं।
इसके लक्षण
- बुखार
- नाक बहना
- गले में खराश
- सिरदर्द
- थकान
- सांस लेने में तकलीफ
- दस्त
- उल्टी
गंभीर लक्षणों में तेज बुखार या निमोनिया जैसी शिकायत होती है।
इन चीजों से भी फैल सकता है?
बर्ड फ्लू की वजह से वैज्ञानिकों में चिंता हैं क्योंकि यह डेली रुटीन में खाई पी जाने वाली चीजों से भी फैलता है। हाल में टेक्सास के एक व्यक्ति को दूध गाय का दूध पीने से इस वायरस से संक्रमित हो गया क्योंकि गाय इस वायरस से पहले से संक्रमित थी।
बर्ड फ्लू के खतरे को टालने के लिए दूध, अंडे, चिकन और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह साफ करके और पकाने के बाद ही सेवन करें। लेकिन विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस समय इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications