Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बालों में कलर कराना बना मुसीबत, लड़की के सिर में हुआ दर्दनाक घाव! कहीं आप भी डाई कराते हुए नहीं कर रहे ये गलती
Hair Dye Side Effect: आजकल बालों को कलर करना फैशन और पर्सनैलिटी एन्हांस करने का एक आम ट्रेंड बन चुका है। लोग हेयर डाई से नए लुक्स ट्राई करते हैं और अक्सर इसे ब्यूटी का हिस्सा मानते हैं। लेकिन कभी-कभी यही शौक बड़ी मुसीबत भी बन सकता है। ऐसा ही कुछ नॉर्थ कैरोलाइना (यूएस) की रहने वाली 18 साल की किरी मार्टिन के साथ हुआ जो कॉलेज जाने से पहले अपने बालों को नया लुक देना चाहती थी। किरी 4 सालों से अपने बालों को कलर करवा रही हैं और अब वो एक नए लुक के लिए गईं तो कलर करने के एक घंटे बाद ही उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने सिर में कुछ जला दिया हो।
उसने इस बारे में सैलून वाले को बताया तो उसने तुरंत कलर हटाया और उसके बाद का नजारा तो सिर चकरा देने वाला था। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
लुक बदलने के चक्कर में हो गया घाव
नॉर्थ कैरोलाइना (यूएस) की रहने वाली 18 साल की किरी मार्टिन बीते 4 सालों से लगातार अपने बालों पर कलर करवाती रही हैं। उन्हें लुक बदलना पसंद है इसलिए कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले भी किरी ने यही सोचा और पहुंच गई सैलून। बालों में कलर किया गया और फॉइल लगाया गया। करीब एक घंटे बाद किरी को लगा कि उनके सिर में बहुत जलन हो रही है। तुरंत हेयर ड्रेसर ने कलर हटाने के लिए फॉइल हटाया तो देखा कि बालों में से धुआं निकल रहा है। ये देख वो डर गए। किरी जब घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके सिर में एक लाइन सी बन गई है और बाल टुकड़े-टुकड़े होकर गिर रहे हैं साथ ही सूजन भी आ गई है।

क्या हुआ था किरी को
किरी ये सब देख डर गई और तुरंत अस्पताल गई और डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि आपको फर्स्ट डिग्री केमिकल बर्न हुआ है और इससे स्किन की बाहरी परत एपिडर्मिस झुलस गई है। किरी ने बताया कि उनके सिर के इस घाव को ठीक होने में 2 महीने से ज्यादा का समय लग गया है लेकिन उस हिस्से में अभी तक बाल नहीं आए हैं। हो सकता है कि भविष्य में उस जगह पर बाल नहीं आएंगे जो बहुत बुरा होगा।
हेयर डाई कराते समय इन बातों का रखें ध्यान
पैच टेस्ट करें:
हेयर डाई लगाने से 24 घंटे पहले स्किन पर छोटा पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको लगे कि किसी तरह की जलन और एलर्जी हो रही है तो डाई कराने से परहेज करें।
नेचुरल डाई का चुनाव करें:
फैशन के चक्कर में कोई भी हेयर डाई न करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप जो हेयर डाई इस्तेमाल करने जा रहे हैं वो अमोनिया-फ्री और हर्बल हो।
एक्सपायरी डेट देखें:
हेयर डाई करवाने से पहले प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। हालांकि ये फार्मूला तो आप हर किसी के साथ अपनाएं। कभी भी एक्सपायरी चीजों का सेवन न करें।
प्रोफेशनल से ही कराएं:
आप हेयर डाई करवाने के बारे में सोच रही हैं तो घर पर खुद ही न करें, बल्कि एक्सपर्ट से करवाएं। उन्हें सही मात्रा का और कितने समय रखना है उसका पता होता है। किसी भी चीज की मात्रा ज्यादा या कम आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकती है।
हेयर डाई के बाद किन बातों का रखें ध्यान
हेयर वॉश के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
बालों को ज्यादा गर्म पानी से न धोएं।
बालों को धूप से बचाने के लिए कैप या स्कार्फ पहनें।
हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग या हेयर मास्क लगाएं।
चुनें घरेलू विकल्प
मेहंदी और इंडिगो पाउडर - आप अपने बालों को कलर करने के लिए हेयर डाई के बजाय नेचुरल ब्राउन और ब्लैक शेड्स की मेहंदी भी लगा सकते हैं।
कॉफी या चाय का काढ़ा - हल्के ब्राउन टच के लिए।
बीटरूट और गाजर का जूस - लाल और कॉपर टोन के लिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
