Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Hair Loss in Teenage: टीनेज में बालों के झड़ने की समस्या से हो गए हैं परेशान, जानिए कारण और बचाव

उम्र बढ़ने के साथ तो बालों के झड़ने की समस्या आम बात होती है, लेकिन किशोरावस्था यानि टीनेज में तेजी से बाल झड़ना एक बड़ी समस्या का कारण हो सकता है। जेनेटिक, हार्मोनल परिवर्तन जैसे कारण टीनेज में गंभीर बालों के झड़ने की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं। लेकिन एक संतुलित आहार और सही देखभाल कम उम्र में आपके बालों के झड़ने की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको टीनेज में बालों के झड़ने के कारण और उसके घरेलू इलाज के बारे में बताने जा रहे है। जिसकी मदद से आपको टीनेज में बालों के झड़ने की समस्या के बारे में पता चल पाएगा और आप समय रहते उसका इलाज कर पाएंगे।

टीनेज में बालों के झड़ने का कारण
1. जेनेटिक्स
बालों का झड़ना एक जेनेटिक्स समस्या भी हो सकता है जो माता-पिता या दादा-दादी से उनके बच्चों में भी आ सकता है।
2. हार्मोनल चेंज
टीनेज के दौरान बच्चों के अंदर कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन होते हैं जो बालों के झड़ने का मुख्य कारण हो सकता है।
3. पोषक तत्वों की कमी
शरीर में पोषक तत्व जैसे आयरन, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी टिनेज में बाल झड़ने लगते हैं।
4. तनाव
टीनेज में बच्चों में कई बार पढ़ाई, करियर के कारण डिप्रेशन, एंजायटी होने लगती है जो बालों के झड़ने का कारण बन सकता है।
5. मेडिकल कंडिशन
कुछ मेडिकल कंजिशन्स जैसे ऑटोइम्यून रोग, स्कैल्प में इंफेक्शन, स्किन डिजिज भी बालों के झड़ने का बड़ा कारण है।
6. दवाएं
कीमोथेरेपी दवाएं, पिंपल्स कम जैसी कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट भी बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं।
8. हेयरस्टाइलिंग
हेयरस्टाइलिंग जैसे टाइट ब्रैड्स, हेयर एक्सटेंशन बालों के झड़ने का कारण हैं, खासकर अगर लंबे समय तक आप इस तरह के हेयरस्टाइलिंग को कैरी करते हैं।

बालों के झड़ने का संकेत
1. पतले बाल होना
बालों के झड़ने का सबसे आम लक्षण बालों का पतला होना होता है। स्कैल्प के कुछ क्षेत्रों में बाल कम घने या पतले नजर आ सकते है। बाल वॉश करते समय या बालों में कंघी करते समय बाल ज्यादा मात्रा में टूट सकते हैं।
2. हेयरलाइन का कम होना
टीनेजर्स में बालों के झड़ने के कारण हेयरलाइन भी कम हो सकती है, यह लक्षण अधिकतर लड़कों में नजर आ सकता है।
3. स्कैल्प में खुजली या जलन महसूस होना
कुछ टीनेजर्स के स्कैल्प में खुजली या जलन महसूस हो सकती है। इन संकेतों को इंग्नोर ना करें क्योंकि ये बालों के झड़ने का संकेत है।
4. बालों की बनावट में बदलाव आना
बालों के झड़ने से बालों की बनावट में भी बदलाव देखने को मिलता है। बाल झड़ने के कारण आपके बाल मोटे से पतले तो होते ही हैं, लेकिन कई लड़कियों के बाल लंबे से छोटे भी हो जाते हैं। कई बार घुंघराले बाल सीधे भी हो जाते हैं।

टीनेज में बालों को झड़ने से रोकने के उपाय
1. बालों की सही देखभाल
बार-बार शैंपू बदलना, कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना और हीट हेयर स्टाइलिंग से बचने की कोशिश करें।
2. लाइफस्टाइल में बदलाव
आप अपने बच्चों के लाइफस्टाइ में थोड़ा बदलाव करके उनके बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर सकते हैं। जैसे तनाव के स्तर को कम करना, पर्याप्त नींद लेना जैसे अनहेल्दी आदतों से उन्हें दूर रखने की कोशिश करें।
3. दवाएं
बालों के विकास को और झड़ने की समस्या को रोकने के लिए कुछ दवाएं डॉक्टर की सलाह से अपने बच्चों को दे सकते हैं।
4. पोषक तत्वों की खुराक
पोषक तत्वों की कमी के कारण भी कई बार बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों की डाइट में ज्यादा से ज्यादा आयरन, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं जो बालों के झड़ने की समस्या को रोकने में मददगार है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
