Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
हल्दी पानी से सुबह की शुरुआत करती हैं सारा अली खान, क्या सच में सेफ है यह डिटॉक्स वॉटर
Sara Ali Khan Swears by Haldi Paani : सारा अली खान की खूबसूरती को देख फैंस उनकी क्लीयर स्किन का राज जानना चाहते हैं। हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ एक रैपिड-फायर सेशन में अपनी सुबह की रूटीन का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह हर सुबह हल्दी पानी के साथ अपने दिन की शुरुआत करती हैं। हालांकि इसे पीने को लेकर कई तरह के सेहत को लेकर दावे किए जाते हैं। लेकिन क्या सच में डिटॉक्स वॉटर काम करता है?
डिटॉक्स वॉटर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह फ्लेवर्ड वॉटर के रूप में काम करता है और हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है। इसलिए, इसे किसी चमत्कारी उपाय के बजाय हाइड्रेशन बढ़ाने का एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। आइए जानते हैं खाली पेट हल्दी वाटर पीने का फायदा

क्या सच में काम करता है डिटॉक्स वॉटर
डिटॉक्स वॉटर में सब्जियों या जड़ी-बूटियों को पानी में मिलाकर तैयार किया जाता है, यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है। इसे वजन घटाने, शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और पीएच लेवल को संतुलित करने का दावा किया जाता है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि डिटॉक्स वॉटर से कोई वास्तविक लाभ पानी से ही मिलता है, न कि इसमें मिलाए गए तत्वों से। वास्तव में, डिटॉक्स वॉटर फ्लेवर्ड वॉटर की तरह काम करता है और इसका मुख्य उद्देश्य हाइड्रेशन बढ़ाना होता है, न कि किसी चमत्कारी इलाज का काम करना।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, हल्दी में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यह पाचन सुधारने, सर्दी-खांसी और गले की खराश से राहत दिलाने, त्वचा को चमकदार बनाने, बालों के झड़ने को रोकने, पेट की गैस की समस्या कम करने और खून की कमी दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, हल्दी में कैंसर से बचाव के गुण भी पाए जाते हैं, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद है।
डिटॉक्स वॉटर का सेवन करते हुए इन बातों का रखें ध्यान
लंबे समय तक डिटॉक्स वॉटर पीने से बचे: सबसे पहले, इसका अत्यधिक सेवन करने से बचें। लंबे समय तक डिटॉक्स वॉटर का सेवन क्लींजिंग या क्रैश डाइट के रूप में करना नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि इससे इम्युनिटी में सुधार या वजन घटाने में कोई महत्वपूर्ण मदद नहीं मिलती है।
सामग्री चुनते हुए रखें ध्यान : सामग्री के चयन में सावधानी बरतें, क्योंकि सभी प्राकृतिक सामग्री सभी के लिए सुरक्षित नहीं होती हैं। कुछ जड़ी-बूटियां या फल पेट में एसिडिटी, गैस्ट्रिक ब्लीडिंग या अल्सर जैसे प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न कर सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
ये लोग न पिएं डिटॉक्स वॉटर: गर्भवती महिलाएं, किडनी या लीवर की समस्या वाले व्यक्ति, और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित लोग डिटॉक्स वॉटर का सेवन करने से बचें या डॉक्टर से परामर्श लें। डिटॉक्स वॉटर का सेवन केवल स्वस्थ व्यक्तियों के लिए सुरक्षित है, और किसी भी नए उपाय को अपनाने से पहले पेशेवर सलाह लेना हमेशा बेहतर होता है।
कैसे बनाए हल्दी का पानी?
हल्दी का पानी बनाना आसान है। एक पैन में डेढ़ गिलास पानी उबालें। इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। मिश्रण को 30 सेकंड तक गर्म करें। स्वाद बढ़ाने के लिए शहद मिलाएं। आपका हल्दी पानी तैयार है, इसे सुबह के समय पीना फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
