Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Hantavirus: चूहों से फैलने वाला ये वायरस ले रहा है लोगों की जान, जाने कैसे करता है बीमार?
Hantavirus Health Alert In Arizona : अमेरिका के एरिजोना में चूहों से फैलने वाला हंता वायरस ने लोगों के बीच टेंशन बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जनवरी की शुरुआत से लेकर जुलाई के बीच हंतावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS)सात लोगों को अपना शिकार बना चुका है, जिसके परिणामस्वरूप एरिजोना में इस वायरस के चलते 4 लोगों की जान जा चुकी हैं।
ये बीमारी मुख्यत: चूहों से फैलती है। HPS एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है जो फेफड़ों को प्रभावित करती है। इस वायरस के लक्षण आमतौर पर संक्रमित व्यक्ति में एक से 8 हफ्ते में दिखना शुरू होते हैं। ये वायरस इस वजह से भी चिंता का कारण बन चुका है क्योंकि इसका कोई खास इलाज नहीं हैं।

ऐसे करता है संक्रमित
यह वायरस मुख्य रूप से चूहों से फैलता है। इसके लक्षणों की बात करें, तो बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं, जो सांस लेने में तकलीफ का वजह में बन सकता है। इसके अलावा मतली, उल्टी और पेट दर्द शामिल हैं। गंभीर मामलों में लो ब्लड प्रेशर और किडनी फेलियर की दिक्कत हो सकती है।
आमतौर पर हंता वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। लेकिन यह किसी खास क्षेत्र तक सीमित नहीं है, जोकि इसे खतरनाक बनाता है।
हंता वायरस से बचाव
हंता वायरस में मृत्युदर 38 फीसदी होती है और इस बीमारी का कोई खास इलाज नहीं है। अगर संक्रमित की पहचान जल्दी कर ली जाए तो मेडिकल ट्रीटमेंट से ठीक किया जा सकता है।
- घरों में चूहों को घुसने से रोकने के लिए दरवाजे, खिड़कियां बंद कर रखें। कीटनाशक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- घरों और कार्यस्थलों को साफ-सुथरा और चूहों से मुक्त रखा जाएं।
- हंतावायरस खासतौर से चूहों के मूत्र या लार के संपर्क के जरिए फैलता है। इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
