Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
Coronavirus vs Hantavirus: दोनों में से कौन है ज्यादा खतरनाक? जानें लक्षण, बचाव और फैलने का तरीका
Hantavirus vs Coronavirus Which Is More Dangerous: हाल ही में हंता वायरस को लेकर लोगों के बीच चिंता काफी बढ़ गई है। खासकर एक लक्जरी क्रूज शिप में इससे हुई मौतों की खबरों के बाद इसकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। इसी वजह से कई लोग इसकी तुलना कोविड-19 से करने लगे हैं। ये दोनों ही RNA वायरस हैं, लेकिन ये दोनों वायरस अलग तरीके से फैलते हैं और दोनों सेहत पर अलग-अलग असर भी डाल सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हंता वायरस के मामले कम देखने को मिलते हैं, लेकिन संक्रमण गंभीर होने पर यह फेफड़ों और शरीर के दूसरे अंगों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आइए जानते हैं कि दोनो में से कौन सा वायरस ज्यादा खतरनाक है?

कैसे फैलता है हंता वायरस?
हंता वायरस आमतौर पर संक्रमित चूहों के संपर्क में आने से फैलता है। जब कोई व्यक्ति चूहों के मल, पेशाब या लार से दूषित जगहों के संपर्क में आता है, तब संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। कई बार बंद या गंदी जगहों की सफाई करते समय वायरस हवा के जरिए शरीर में प्रवेश कर सकता है।
हंता वायरस के लक्षण
शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य वायरल या फ्लू जैसे लग सकते हैं। संक्रमित व्यक्ति को बुखार, शरीर दर्द, थकान और सिरदर्द महसूस हो सकता है। गंभीर स्थिति में सांस लेने में दिक्कत, फेफड़ों में संक्रमण और किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
कौन ज्यादा खतरनाक है - हंता वायरस या कोरोना वायरस?
विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 तेजी से फैलने वाला वायरस था, जिसने बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित किया। वहीं हंता वायरस का फैलाव सीमित माना जाता है, लेकिन संक्रमण गंभीर होने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। यानी कोरोना ज्यादा संक्रामक था, जबकि हंता वायरस कम मामलों में भी गंभीर असर डाल सकता है।
भारत में फैलने का कितना खतरा?
भारत में फिलहाल हंता वायरस के मामले बेहद कम देखने को मिले हैं और इसे लेकर कोई बड़ा खतरा नहीं बताया गया है। हालांकि इसके लक्षण कई दूसरी बीमारियों से मिलते-जुलते हो सकते हैं, इसलिए समय पर जांच और सतर्कता जरूरी मानी जाती है।
बचाव के लिए क्या करें?
इस वायरस से बचने के लिए घर और आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। चूहों से दूरी बनाए रखें और बंद या गंदी जगहों की सफाई करते समय सावधानी बरतें। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी जरूरी माना जाता है।
क्या हंता वायरस की वजह से फिर लग सकता है लॉकडाउन?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हंता वायरस को लेकर फिलहाल वैश्विक लॉकडाउन जैसी स्थिति बनने की संभावना बहुत कम मानी जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह वायरस कोविड-19 की तरह तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। हालांकि, किसी इलाके में संक्रमण के मामले बढ़ने पर स्थानीय प्रशासन एहतियात के तौर पर निगरानी, जांच, आइसोलेशन और अन्य सुरक्षा उपाय लागू कर सकता है। लेकिन मौजूदा जानकारी के आधार पर विशेषज्ञ इसे कोरोना जैसी महामारी बनने वाला खतरा नहीं मान रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
