Latest Updates
-
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक -
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: चार महीनों का शुभ आरंभ...देवशयनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे
हनुमान जैसा बल पाने के लिए मुठ्ठीभर गुड़-चना खाएं, एनीमिया और दिल की बीमारी जैसे संकट को टाले
हनुमानजी को संकटमोचक के रूप में जाना जाता है। माना जाता है चाहे कोई भी काम हो, हनुमानजी की पूजा आराधना करने और प्रसाद चढ़ाने भर से ही कार्य सफल हो जाता है। वैसे तो हनुमान जी को कई तरह का प्रसाद चढ़ाया जाता हैं, लेकिन चना- गुड़ उन्हें प्रिय हैं। अगर आप अक्सर खून की कमी, थकान, कमजोरी जैसे संकट से जूझ रहे हैं, तो गुड़ और चना को अपनी डाइट में शामिल करके अपने शरीर को मजबूत बनाकर इस संकट को टाल सकते हैं।। गुड़ आयरन का भंडार है और चना कैल्शियम का। यह दोनों ही तत्व आपके शरीर को खून की कमी और कमजोरी से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं हनुमान जी को चढ़ाएं जाने वाले इस प्रसाद के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

चना-गुड़ की पॉवर
भूने हुए चने में आवश्यक विटामिन, फाइबर से मौजूद होते है और यह पाचन में सुधार करता है। इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है और चना खाने से मसल्स बिल्डिंग में मदद मिलती हैं। इसके अलावा कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। वहीं गुड़ में आयरन और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो एनीमिक लोगों में खून की कमी को दूर करता हैं।
मसल्स को बनाएं स्ट्रॉन्ग
गुड़ और चने का कॉम्बिनेशन आपके मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है, इसमें मौजूद प्रोटीन की प्रचुर मात्रा मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। गुड़ में पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जो आपकी मांसपेशियों के निर्माण और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है।

दिमाग को बनाएं तेज
याददाश्त में सुधार के लिए विटामिन बी 6 आवश्यक है। चना और गुड़ का मिश्रण विटामिन बी 6 से भरपूर होता है और इसके सेवन से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार करता है। यह आपके शरीर को हार्मोन सेरोटोनिन बनाने में भी मदद करता है जो मूड को नियंत्रित करता है और नॉरपेनेफ्रिन जो आपको तनाव से निपटने में मदद करता है।
दिल को रखें हेल्दी
गुड़ और चने का एक साथ सेवन करने से दिल से जुड़े संकट को टाला जा सकता है। इसमें पोटैशियम होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। गुड़ रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, पोटेशियम शरीर में एसिड के स्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चूंकि चने में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसलिए यह दिल को स्वस्थ रखता है।
एनीमिया की समस्या करें दूर
आप आपको एनिमिया है तो गुड़ और चने का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। बता दें कि गुड़ में काफी मात्रा में आयरन मौजूद होता है, वहीं चने में काफी प्रोटीन होता है। ऐसे में इन दोनों चीजों को साथ में खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications