Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Amitabh Bachchan Birthday: 83 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं अमिताभ बच्चन? जानिए उनका डाइट और फिटनेस प्लान
Amitabh Bachchan Fitness Routine: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज बिग बी अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है, लेकिन फैंस के बीच उनकी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा रहती है। हर किसी के मन में बस यही सवाल रहता है कि आखिर इस उम्र में भी वे इतने फिट और एक्टिव कैसे हैं? इस उम्र में भी उनकी एनर्जी को देख कर लोग हैरान रह जाते हैं। बिग बी अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर काफी सीरियस हैं और यही कारण है कि वह एकदम फिट रहते हैं। आज इस लेख में हम आपको उनकी फिटनेस का राज बताएंगे। आइए, जानते हैं 83 की उम्र में अमिताभ कैसे रखते हैं खुद को फिट?
तुलसी के पत्ते से करते हैं दिन की शुरुआत
अमिताभ बच्चन अपने सोशल पर कई ब्लॉग पोस्ट करते हैं। एक बार उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह सुबह उठकर तुलसी की कुछ पत्तियों का सेवन करते हैं। इसके अलावा, वह सुबह नाश्ते में प्रोटीन शेक, बादाम, दलिया या नारियल पानी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, वे नाश्ते में आंवला का जूस और खजूर लेना भी काफी पसंद करते हैं।
इन 3 चीजों से रहते हैं दूर
अमिताभ ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने नॉनवेज और मीठा खाना बिल्कुल छोड़ दिया है। वे जवानी में ये सब खाते थे, लेकिन अब नॉनवेज, मीठी चीजें और चावल खाना उन्होंने छोड़ रखा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जया की पसंदीदा डिश फिश है।

अमिताभ बच्चन का फिटनेस रूटीन
अमिताभ बच्चन की वेलनेस ट्रेनर वृंदा मेहता ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ की फिटनेस को लेकर उनके अटूट फोकस के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'अगर अमिताभ बच्चन अपने अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद एक्सरसाइज के लिए समय निकाल सकते हैं, तो आम लोग भी ऐसा कर सकते हैं। सोच यह है कि जब आपको पता हो कि कोई चीज आपके लिए अच्छी है, तो आप उसे कर ही लेते हैं।'
बिग बी अपने दिन की शुरुआत सुबह 4-5 बजे उठकर वॉक से करते हैं। उनके फिटनेस रूटीन में जॉगिंग, वेट ट्रेनिंग और हल्का वर्कआउट शामिल है। इसके अलावा, स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए वे योग और मेडिटेशन करते हैं। इसके अलावा, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और प्राणायाम पर उनका विशेष ध्यान रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications