Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Hrithik Roshan Birthday: 50 की उम्र में भी ऋतिक रोशन हैं फिट और हैंडसम, ये है लचीली बॉडी का सीक्रेट
Hrithik Roshan Birthday: फिटनेस फ्रीक ऋतिक रोशन अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'फाइटर' के लिए परफेक्ट बॉडी पाने के लिए खूब मेहनत की हैं। सिद्धार्थ आनंद की 'वॉर' में एक स्टाइलिश सोल्जर की भूमिका निभाने के बाद अब ऋतिक फाइटर में दमदार लुक में दिखने को तैयार हैं। फिल्म के प्रोमोज में ऋतिक काफी हेंडसम और फिट नजर आ रहे हैं।
ऋतिक की फिटनेस जर्नी में उनके फिटनेस ट्रेनर क्रिस गेथिन ने उनका खूब साथ दिया है। आज ऋतिक रोशन 50 वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी ऋतिक की फिटनेस काबिले तारीफ है। आइए एक नजर डालते हैं उनकी फिटनेस पर-

वर्कआउट को लेकर हैं कॉन्शियस
बॉडी को मेनटेन रखने के लिए वे वर्कआउट करना कभी स्किप नहीं करते हैं। कई बार जिम में या फिर शूटिंग के दौरान इंजरी होने के बाद भी वे एक्सरसाइज करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतते हैं। कुछ समय पहले भी उन्होंने एक फिल्म के लिए अपना बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था।
कौन कौन सी एक्सरसाइज करते हैं ऋतिक?
ऋतिक एक्सरसाइज और वर्कआउट को लेकर काफी सीरियस और उत्साहित रहते हैं। ऋतिक जिम में वेट लिफ्टिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने के साथ ही पुशअप्स, पुलअप्स, स्क्वैट्स, एरोबिक्स और प्लैंक आदि जैसी एक्सरसाइज भी करते हैं। वे
एक्सरसाइज करने से पहले वार्मअप जरूर करते हैं। यही नहीं ऋतिक को हेवी वेटलिफ्टिंग करना बहुत पसंद है। वे कई शारीरिक गतिविधियों जैसे साइकिलिंग, डांसिंग और रनिंग आदि में शामिल होते रहते हैं। वे 45 से 60 मिनट की वेट ट्रेनिंग भी करते हैं, जिसमें वे हर बॉडी पार्ट्स पर फोकस करते हैं।
कैसी डाइट लेते हैं ऋतिक?
ऋतिक डाइट के बिल्कुल भी समझौता नहीं करते हैं। ऋतिक खाने को काफी साधारण रखते हैं। नाश्ते में वे अंडे का सफेद भाग खाने के साथ ही मल्टीविटमिन्स और ब्राउन ब्रेड लेना पसंद करते हैं। वे डाइट में कार्ब्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों को बैलेंस रखकर चलते हैं। ऋतिक लंच में दाल, रोटी, शकरकंद या फिर चिकन आदि जैसा खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, उनका डिनर लाइट होता है, जिसमें वे सलाद, सूप और रोटी, सब्जी आदि जैसे आहार शामिल करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
