Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Happy Hug Day 2025 स्ट्रेस में थेरेपी की तरह काम करता है गले मिलना, दिल भी रहता है खुश
Happy Hug Day 2025 : वैलेंटाइन वीक में 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है, जो बिना शब्दों के भावनाओं को व्यक्त करने का खास मौका होता है। गले लगना न केवल रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
प्यार भरी जादू की झप्पी बड़ी से बड़ी परेशानी को हल कर सकती है। यह न सिर्फ तनाव कम करती है, बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में भी मददगार होती है। साइंस भी मनाता है कि गले लगाने से मूड बूस्ट होता है और आप खुश रहते हैं। आइए इस हग डे पर जानते हैं कि कैसे आप गले लगाकर मेंटली और फिजिकली खुश रह सकते हैं।

गले लगाने का प्यार से क्या है कनेक्शन
गले लगाने से "लव हॉर्मोन" ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है, जिससे सोशल बॉन्डिंग, विश्वास, प्रेम और सहानुभूति की भावना बढ़ती है।
मेडिसिन नेट की रिसर्च के अनुसार, गले लगने से अकेलापन दूर होता है और तनाव कम होता है। यह कई हैप्पी हॉर्मोन रिलीज करता है:
डोपामाइन - आपको खुशी और संतुष्टि का अनुभव कराता है।
सेरोटोनिन - मूड बेहतर बनाकर एंग्जायटी कम करता है।
ऑक्सीटोसिन - तनाव घटाकर हार्ट हेल्थ सुधारता है।
ऑक्सीटोसिन वजन नियंत्रण, ब्लड प्रेशर संतुलन और इम्युनिटी मजबूत करने में भी सहायक है।
हग करने से मिलते हैं ये शारीरिक लाभ
गले लगना न केवल भावनात्मक रूप से सुकून देता है, बल्कि कई शारीरिक लाभ भी प्रदान करता है।
1. नेचुरल पेन किलर
हग करने से एंडोर्फिन हॉर्मोन तेजी से रिलीज होता है, जो प्राकृतिक रूप से दर्द को कम करता है। यह शरीर को राहत देने वाला प्रभाव प्रदान करता है।
2. तनाव कम करता है
हग से ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है, जो तनाव हॉर्मोन कोर्टिसोल को कम करता है। यह क्रोनिक टेंशन को भी घटाता है, जिससे लॉन्ग टर्म में स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
3. इम्यूनिटी बूस्ट करता है
मेडिसिन नेट की रिसर्च के अनुसार, गले मिलना एक पॉजिटिव फिजिकल इंटरेक्शन है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
4. हार्ट हेल्थ बेहतर करता है
गले लगने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट रेट नियमित होती है, जिससे हृदय स्वास्थ्य सुधरता है।
हग करने से मिलते हैं ये मानसिक फायदे
गले लगना सिर्फ एक भावनात्मक इशारा नहीं है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
1. मूड होता गुड
हग करने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो एक नेचुरल मूड इनहैंसर है। यह खुशी बढ़ाता है और आपको अच्छा महसूस कराता है।
2. एंग्जायटी और डिप्रेशन कम करता है
गले लगने से इमोशनल सपोर्ट मिलता है, जो एंग्जायटी और डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है। यह मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है।
3. इमोशनल कनेक्शन मजबूत करता है
हग प्यार, सहानुभूति और भरोसे को व्यक्त करने का प्रभावी तरीका है। यह रिश्तों को गहरा बनाता है और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
4. स्ट्रेस मैनेजमेंट टूल
फैमिली थैरेपिस्ट वर्जीनिया सतीर के अनुसार, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए रोज 8 बार हग और अच्छी ग्रोथ के लिए 12 बार हग जरूरी हैं। यह तनाव को कम करने में मदद करता है और आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











