Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
हरियाली तीज की सरगी में खाएं ये चीजें, न लगेगी भूख, दिनभर रहेगी एनर्जी
अगर आप भी इस साल हरियाली तीज पर व्रत रख रही हैं, तो एक दिन पहले सरगी में कुछ ऐसी चीजें खाएं जो न सिर्फ आपको भूख-प्यास से बचाएगी बल्कि व्रत के दौरान आपको पूरे दिन एनर्जेटिक भी बनाए रखेगी। इस साल 7 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। यह व्रत ज्यादात्तर शादीशुदा महिलाए रखती हैं। इस व्रत को पति की लंबी उम्र की कामना की जाती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को पूजा करने के उपरांत चांद को देखकर यह व्रत छोड़ती हैं। लेकिन व्रत रखने से पहले एक दिन पहले सिंजारा मनाती हैं इसमें सरगी का सेवन करती हैं। । इस दिन बहू बेटियों को 9-9 प्रकार के मिष्ठान और पकवान बनाकर खिलाए जाते हैं।
अगर आप भी हरियाली तीज का व्रत रखने जा रही हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि तो आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सरगी में खा लेंगी तो व्रत के दौरान पूरे दिन न तो आपको भूख लगेगी और ना ही प्यास...

ताजे फल खाएं
आप सरगी में ताजे फल ख सकती हैं। सरगी में ताजे फल खाने दिन भर शरीर में प्यास नहीं लगती हैं। खासतौर पर आप चाहें तो साइट्रस यानी खट्टे फलों को सरगी में शामिल करें ताकि व्रत वाले दिन प्यास न लगे।
ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें
काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स आपको व्रत वाले दिन एनर्जी से भरपूर रखेंगे। लिहाजा सरगी के मौके पर पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
अनार
सरगी में अनार या फिर अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। अनार में जरूरी फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, फोलेट्स और रिबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे आपको दिनभर एनर्जी मिलेगी। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है और कैलोरी भी लो होती है।
नारियल पानी
नारियल पानी पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
