Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
Hartalika Teej 2024: पति की लंबी उम्र के लिए रखा है तीज का व्रत, जानिए इस दौरान क्या खाएं और क्या न खाएं
What To Eat and Avoid While Fasting Hartalika Teej Fasting: सुहागनें महिलाएं हर साल पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और बिना अन्न और जल के उपवास करती हैं। इस व्रत में पूरे 24 घंटे बिना कुछ खाएं पीएं उपवास किया जाता है। ऐसे में शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखना बहुत जरूरी है। कई बार भूख प्यास के कारण महिलाएं सिर दर्द और बेहोशी से परेशान हो जाती हैं।
अगर आप भी हरतालिका तीज का उपवास करने जा रही हैं तो आपको इस व्रत से जुडे खानपान के नियमों के बारे में पता होना जरूरी हैं। व्रत से एक दिन पहले ये चीजें जरूर खा लें। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और व्रत वाले दिन शरीर में ज्यादा डिहाइड्रेट नहीं होगा। जानिए हरतालिका तीज व्रत से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

व्रत रखने से पहले जरूर खा लें ये चीजें
नारियल पानी : व्रत से पहले और व्रत खोलने के वक्त आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। नारियल पानी पीने से शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी दूर होती है।
ड्राई फ्रूट्स: हरतालिका तीज के उपवास से पहले 1 मुट्ठी ड्रायफ्रूट्स को पानी में भिगोकर खा लें। जैसे बादाम, अखरोट, अंजीर, छुहारा, किशमिश और काजू किशमिश शामिल होने चाहिए। इससे शरीर को ताकत मिलेगी।
दही : दही खाने से पेट की समस्याएं नहीं होती है। दही में प्रोबायोटिक्स पेट में बैक्टीरियल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं।
फल-फ्रूट : कुछ लोग व्रत के दौरान फलाहार करती है, आप ऐसे में फल का सेवन कर सकती हैं।
इन चीजों को खाने से बचे
पानी पीने से बचे : हरतालिका तीज का व्रत निर्जला रखने का विधान है। ऐसे में इस दिन पानी नहीं पीना चाहिए।
नारियल खाने से बचे : हरतालिका तीज का व्रत करने वाली महिला को लाल और हरी मिर्च को खाने से बचना। हरतालिका तीज में व्रत करने वाली महिला को भूलवश भी नारियल का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि हिंदू मान्यताओं के अनुसार, नारियल को संतान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
नमक खाने से बचे : हरतालिका तीज पर साधारण नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
मसालेदार खाने से बचे: इसी के साथ ज्यादा मसालेदार खाना खाने से भी बचना चाहिए।
प्याज-लहसुन खाने से बचे: प्याज-लहसुन को तामसिक भोजन की श्रेणी में रखा जाता है। इसलिए इस दिन इसे खाने से बचे।
लाल और हरी मिर्च का परहेज करें : व्रत रखने वाली महिला को लाल और हरी मिर्च का इस्तेमाल भी अपने भोजन में नहीं करना।
काली चीजें खाने से बचें : इस व्रत में काली चीजें खाना अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्रत के दौरान या फिर व्रत पारण करने के दौरान भी काले चीजें जैसे कि काली दाल, काली मिर्च काले तिल, कलौंजी आदि को भूल सभी नहीं खाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
