Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
फैटी लिवर और सिरोसिस से बचने के लिए रोज़ करें ये 2 काम, हार्वर्ड एक्सपर्ट की सलाह
Simple Tips to Keep Your Liver Young : आज के दौर में लिवर यानी यकृत से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो पाचन, विषाक्त पदार्थों को निकालने, मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम के संचालन जैसी कई अहम जिम्मेदारियां निभाता है।
एक समय था जब माना जाता था कि लिवर की बीमारियां मुख्य रूप से शराब पीने से होती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। अब यह बीमारियां उन लोगों को भी तेजी से हो रही हैं जो शराब से पूरी तरह दूर रहते हैं।

लाइफस्टाइल बन रहा है लिवर का दुश्मन
गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी, जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं और अमेरिका में प्रैक्टिस करते हैं, लिवर हेल्थ को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे बताते हैं कि आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, फास्ट फूड, मीठे पदार्थों का ज्यादा सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी, लिवर को नुकसान पहुंचाने के सबसे बड़े कारण बन चुके हैं। खासतौर पर नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) एक नई महामारी के रूप में सामने आ रही है, जिससे वे लोग भी पीड़ित हो रहे हैं जो कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाते।
NAFLD तब होता है जब लिवर की कोशिकाओं में फैट जमने लगता है। यह स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब यह सूजन (hepatitis), फाइब्रोसिस और अंत में सिरोसिस में बदल जाती है। समस्या यह है कि यह प्रक्रिया आमतौर पर लक्षण रहित होती है, जिससे लोगों को समय रहते इसका पता नहीं चलता।
शराब ही नहीं, मेटाबॉलिक गड़बड़ियां भी वजह
डॉ. सेठी बताते हैं कि सिर्फ एल्कोहल ही नहीं, बल्कि खराब मेटाबॉलिक हेल्थ यानी असंतुलित ब्लड शुगर, बढ़ा हुआ वजन और इंसुलिन रेजिस्टेंस भी लिवर की समस्याओं के पीछे बड़ा कारण हैं। पेट के आसपास चर्बी जमा होना और नियमित एक्सरसाइज न करना, इन सबका सीधा असर लिवर पर पड़ता है।
कैसे रखें लिवर को हेल्दी?
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डॉ. सेठी कुछ आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय सुझाते हैं:
शराब से दूरी बनाएं - एल्कोहल शरीर में जाकर एक टॉक्सिन (एसिटाल्डिहाइड) बनाता है जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और सूजन का कारण बनता है। नियमित शराब पीना फाइब्रोसिस और सिरोसिस की ओर ले जाता है। अच्छी बात यह है कि समय रहते शराब छोड़ देने से लिवर खुद को रिपेयर कर सकता है।
शारीरिक रूप से सक्रिय रहें - रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, हल्की एक्सरसाइज या योग करना मेटाबॉलिज्म सुधारता है और लिवर पर जमा फैट को घटाता है।
चीनी और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं - ज्यादा मीठा, पैकेज्ड फूड और डीप फ्राइड चीजें लिवर में फैट जमा करती हैं। इनसे बचना जरूरी है।
नींद पूरी लें - नींद की कमी से शरीर में सूजन बढ़ती है और इंसुलिन का स्तर बिगड़ता है। एक दिन में कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद लिवर हेल्थ के लिए जरूरी है।
वजन को नियंत्रित रखें - अगर आप अपने शरीर का सिर्फ 5-10% वजन कम कर लेते हैं तो फैटी लिवर डिजीज का खतरा काफी हद तक घट जाता है।
डिटॉक्स ड्रिंक की जरूरत नहीं
डॉ. सेठी यह भी स्पष्ट करते हैं कि किसी तरह के 'फैंसी डिटॉक्स ड्रिंक' या सप्लीमेंट्स की कोई जरूरत नहीं है। लिवर खुद एक नेचुरल डिटॉक्स मशीन है। इसे बस थोड़ा सहयोग चाहिए - यानी अच्छी आदतें, संतुलित आहार और एक्टिव लाइफस्टाइल।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
