Latest Updates
-
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय
व्रत के दौरान कट्टू का आटा खाने से शरीर रहता है चंगा, ये लोग भूल से भी हाथ न लगाएं!
नवरात्रि व्रत में लोग 9 दिन तक उपवास करते हैं लेकिन बॉडी में एनर्जी बनी रहे इसके लिए कुट्टू के आटे की रोटी, पूड़ियां या पकौड़े बनाकर खाते हैं। कुट्टू जिसे अंग्रेजी में 'बकव्हीट' के नाम से जाना जाता है। यह अनाज नहीं बल्कि एक फल होता है। जो प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, और फाइबर से भरपूर होता है।
व्रत के अलावा जिन लोगों को गेंहूं से एलर्जी होती है उनके लिए तो यह आहार में बेस्ट ऑप्शन होता है। लेकिन आपको बता दें कि इसे खाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

आज हम आपको बताते हैं कि नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने के फायदे के अलावा क्या नुकसान होते हैं?
व्रत में कट्टू का आटा खाने के फायदे
- फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के वजह से इसका सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसमें कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल बहुत कम मात्रा में होता है, नतीजन वजन कम होता है।
- कट्टू के आटे में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस व पोटैशियम से भरपूर मात्रा में होता है। यह सभी तत्व हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
- कुट्टू के आटे में न्यूट्रल थर्मल प्रॉपर्टीज मिलती हैं जो आंतों को साफ और मजबूत करने में मदद करती है। इससे शरीर में बाइल एसिड का निर्माण होता है, जो पेट को साफ रखने के साथ ही पथरी की समस्या से निजात दिलाता है।
- कूट्टू में मैग्नीशियम होता है जो ब्लड वेसल्स को रिलेक्स करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को करता है।
कट्टू का आटा खाने के नुकसान
- जिन लोगों को कुट्टू से एलर्जी हो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उल्टी, घबराहट, चक्कर व सांस लेने में दिक्कत होती है।
- अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट में ऐंठन व गैस का की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है जिसकी वजह से इरिटबल बोवेल सिंड्रोम हो सकता है।
- बासी कूट्टू का आटा खाने से फूड पाइजनिंग का खतरा भी रहता है।
- व्रत के दौरान लोग कम पानी पीते हैं और कट्टू के आटे को पचाने के लिए शरीर में पानी की मात्रा ठीक होनी चाहिए वरना डिहाइड्रेशन हो सकता है।
- अगर जिन लोगों को एसिडिटी हो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इससे सिर दर्द, और सीने की जलन की शिकायत बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
