Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
रात में खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट वॉक करने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, पाचन से लेकर वजन रहेगा कंट्रोल
Benefits Of Walking After Dinner: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बन गया है। खानपान की गलत आदतों और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोग मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में, खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। जी हां, रात में खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से वजन और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं रात में खाना खाने के बाद 10 मिनट टहलने के फायदे -

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
रात को खाना खाने के बाद 10 वॉक मिनट वॉक करने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और खाने को डायजेस्ट करने में मदद मिलती है। इससे आपको गैस, अपच, कब्ज, और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखे
डायबिटीज के मरीजों के लिए रात में खाना खाने के बाद वॉक करना खासतौर से फायदेमंद होता है। इससे शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अगर आपका ब्लड शुगर हाई रहता है, तो आपको खाना खाने के बाद रोजाना वॉक जरूर करनी चाहिए।
वजन घटाने में मददगार
रात में खाना खाने के बाद 10 मिनट की वॉक करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे एक्स्ट्रा कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को भी कम करता है।
दिल को रखे स्वस्थ
रात में खाना खाने के बाद 10 मिनट की वॉक आपके हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करे
रात में खाना खाने के बाद 10 मिनट की वॉक न सिर्फ फिजिकल, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। अगर आप रोजाना 10 मिनट की हल्की वॉक करेंगे, तो इससे तनाव और एंग्जायटी कम होगी। साथ ही, आपको रात में नींद भी अच्छी आएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
