Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Boiled Chana Water Benefits : उबले हुए चने के पानी को फेंक देते हैं! फायदे जान दोबारा ये गलती नहीं करेंगे आप
Boiled Chana Water Benefits : हम में से ज्यादातर लोग छोले या चने का सेवन करते समय एक बड़ी गलती करते हैं। छोले या चने को पानी में उबालकर खाते हैं। हम चने या छोले को तो खा लेते हैं, लेकिन इनका जो पानी रह जाता है उसे फेंक देते हैं, जबकि चने का काफी पोषण उस पानी में ही रह जाता है।
जो सेहत के लिहाज के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसलिए जब अगली बार आप छोले या चने उबाले तो इसके बचे हुए पानी को फेंकने की गलती न करें। यह पोषक तत्वों से भरपूर पानी आपके शरीर को पोषण प्रदान करने मददगार साबित हो सकता है।

नेचुरल एनर्जी ड्रिंक है
सुबह चने का पानी पीने से शरीर एनर्जेटिक रहता है, क्योंकि इसमें चने का पोषण होता है। साथ ही यह कैलोरी में कम होता है और शरीर में हाइड्रेशन को भी बढ़ावा देता है। यह शारीरिक कमजोरी दूर करता है और शरीर को ऊर्जावान बनाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
अगर आप नियमित सुबह चने का पानी पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जिससे आप मौसमी और वायरल संक्रमणों की चपेट में जल्दी नहीं आते हैं, साथ ही कई गंभीर रोगों से भी दूर रहते हैं।
पाचन को रखें सही
चने का पानी पीना पाचन को दुरुस्त करने में भी लाभकारी होता है, यह पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। कब्ज, अपच, ब्लोटिंग और गैस आदि जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करने में भी लाभकारी है।
शरीर को बनाए मजबूत
कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह आपकी हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए भी लाभकारी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
