Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर है नारियल की चटनी, यहीं वजह है कि साउथ इंडिया में खूब हैं इसके दीवाने
Coconut Chutney Benefits : गीला नारियल, सूखा नारियल, नारियल पानी और नारियल की मलाई खाने के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। क्या आप ये जानते हैं कि इन सब की तरह नारियल की चटनी को भी सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है।
नारियल की चटनी को आमतौर पर साउथ इंडियन डिशेज में सबसे ज्यादा पेयर किया जाता है। आपको बता दें कि नारियल की चटनी सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत से भी भरपूर है। इसमें फैट की मात्रा कम, कॉर्ब्स, प्रोटीन, सोडियम आदि मौजूद होगा। तो चलिए जानते हैं नारियल चटनी से होने वाले फायदे।
दक्षिण भारत में नारियल बहुत ज्यादा पाया जाता है। इसी वजह से नारियल वहां के भोजन का मुख्य हिस्सा माना जाता है। यहीं वजह है कि वहां हर भोजन में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों की वजह से यहां के लोग इसे चाव से खाते हैं।

एनीमिया-
नारियल की चटनी खाने से आयरन की कमी दूर हो सकती है। नारियल की चटनी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया की कमी को दूर करने में मदद कर सकती है।
पाचन-
पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं तो डाइट में नारियल की चटनी को शामिल करें। नारियल चटनी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पेट गैस, पेट दर्द, पाचन से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।
इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप नारियल की चटनी का सेवन कर सकते हैं। नारियल की चटनी में विटामिन, खनिज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकती है।
उच्च रक्तचाप
उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को नियमित रूप से नारियल की चटनी का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि नारियल की चटनी शरीर के रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद करती है। यह उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए जरूरी है। इसके इस्तेमाल से रक्तचाप को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
हड्डियों को स्वस्थ रखे
नारियल की चटनी में उच्च मैंगनीज सामग्री होती है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। नारियल में सेलेनियम होता है जो एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है।
कैसे बनाएं नारियल की चटनी
सामग्री
कद्दूकस किया हुआ नारियल-1/2 कप
घी या तेल- 1 चम्मच
काली सरसों के बीज-1 चम्मच
करी पत्ता-5-6 बारीक कटी
सूखी लाल मिर्च-2
भुना हुआ चना-1 बड़ा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- एक ब्लेंडर में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और एक महीन पेस्ट बनाएं।
- एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल या घी डालें।
तेल गरम होने पर राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, भुना चना डालकर मिक्स करें।
- सभी सामग्रियों को जलने से बचाने के लिए लगातार चलाते रहें।
- जब मिश्रण से खुशबू आने लगे तो नारियल का पेस्ट डालें।
इस चटनी में नमक डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
-चटनी को एक सर्विंग बाउल में डालें और इसके चटकारे लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
