Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
नारियल पानी में ही नहीं इसकी मलाई में भी छिपा है गुणों का भंडार, जान लें इसकी खूबियां
गर्मियों में नारियल पानी पीने से शरीर को ठंडक के साथ शरीर हाइड्रेट रहता है। नारियल पानी के फायदे हम सभी जानते हैं। अधिकतर लोग नारियल पानी तो पी लेते हैं, लेकिन नारियल की मलाई को छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल की मलाई भी नारियल पानी जितनी ही फायदेमंद होती है।
इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, आयरन, हेल्दी फैट, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व सेहत को फायदे पहुंचाते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से लेकर पाचन को दुरुस्त रखने तक में काफी फायदेमंद है। तो आइए जानते है, नारियल की मलाई खाने के फायदे -

वेटलॉस के लिए अच्छा
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको नारियल पानी के साथ इसकी मलाई भी खानी चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने के साथ भूख को भी कंट्रोल करता है। ये अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से नारियल की मलाई इम्यूनिटी मजबूत करने में काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है।
पाचन दुरुस्त रखे
नारियल की मलाई का सेवन पेट की काफी अच्छा माना जाता है। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट ठंडा रहता है और पेट में गैस, ऐंठन, अपच और कब्ज की समस्या नहीं होती है।
इंसुलिन लेवल रहता है कंट्रोल
नारियल की मलाई का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। वहीं, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसे खाने से ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है।
दिल के लिए फायदेमंद
नारियल की मलाई का सेवन हमारे दिल की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, तो दिल के लिए अच्छा होता है। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।
पेट के अल्सर से बचाएं
नारियल पेट के अल्सर को कम करने का काम करता है। माना जाता है कि नारियल के पानी की तुलना में नारियल मलाई का प्रभाव अधिक पड़ता है। नारियल मलाई पेट के अल्सर से बचाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











