Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Juice For Diabetes: इस फली के जूस को पीने से कंट्रोल में रहेगा शुगर, रोज एक गिलास पीने से वेट भी रहेगा मैंटेन
Drumstick or Sahjan Juice Health Benefits : सहजन की सब्जी का ज्यादात्तर इस्तेमाल सांभर या सूप बनाने में किया जाता है। अलग-अलग राज्यों में इस सब्जी को सेंजन, मोरिंगा, मुनगा या सहजन नामों से पुकारा जाता है। सहजन की सब्जी औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से बीपी और ब्लड शुगर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं।
इस सब्जी में 46 तरह के एंटी आक्सीडेंट, 92 तरह के मल्टीविटामिन्स और 18 तरह के एमिनो एसिड मौजूद होते हैं। इस सब्जी के फल के अलावा इसके पत्ते, फूल का लोग सब्जी बनाकर खाते हैं। ये सब्जी इम्यूनिटी की खान से कम नहीं हैं।
अगर आप रोजाना सुबह उठते ही इस एक हरे जूस को पीने से नियमित आदत डालते हैं, तो इस जूस के पीते ही ब्लड शुगर कंट्रोल में आ जाएगा। आइए जानते हैं सहजन के जूस पीने से शरीर को अन्य फायदे क्या हो सकते हैं?

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए सहजन का चूर्ण से बना जूस मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल रहता है। एक्सपर्ट भी इसे पीने की सलाह देते हैं।इसके फल को सुखाकर इससे मोरिंगा या सहजन की पत्तियों का जूस पीना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में मौजूद तत्व शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
सहजन में विटामिन ए, विटामिन बी 1 (थायमिन), बी2 (राइबोफ्लेविन), बी3 (नियासिन), बी-6 फोलेट, एस्कॉर्बिक एसिड (विटामिन सी), कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और जस्ता जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है।
पेट की समस्याओं से रखता है दूर
पेट दर्द या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे गैस, अपच और कब्ज़ में सहजन के फूलों का रस, सूप या इसकी सब्जी बनाकर खाने से सारी समस्याएं दूर होती है। पेट का मेटाबॉलिज्म भी अच्छे से कार्य करता है। पेट का हाजमा भी दुरुस्त रहता है।
वेटलॉस में फायदेमंद
वजन कम करने में भी सहजन का जूस रोजाना पी सकते हैं। ऐसे में आप वजन कम करने के लिए सहजन की पत्तियों का जूस पी सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके पेट के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और मेटाबॉलिज्म को अच्छे से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसकी वजह से पाचन तंत्र तेज होता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।
ब्लड प्यूरीफायर की तरह करता है काम
सहजन की पत्तियों में मौजूद गुण खून को डिटॉक्सिफाई करने का काम करते है। इसे पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए फ्लश होकर निकल जाते है और खून में जमे विषाक्त पदार्थ का खात्मा हो जाता है।
ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
सहजन की पत्तियों के जूस पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा, आप इस के जूस पीने से वजन कम कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
